Naagin 7: एकता कपूर ने 'नागिन 7' पर लगाई मुहर, सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर दी जानकारी
Ekta Kapoor Confirms Naagin 7: टीवी की प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक एकता कपूर ने अपनी नागिन फ्रैंचाइजी के सातवें सीजन को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसने फैंस की उत्सुकता को बढ़ा दिया है। जानिए कब आएगा सीरियल 'नागिन 7'...
विस्तार
ईद के खास मौके पर एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में एकता अपनी टीम के साथ कुछ खास बात करती नजर आईं। एकता ने इंस्टाग्राम वीडियो में कहा, "यह ईद है। ईद मुबारक। ईद मुबारक। मुझे सभी को ईदी देनी है।" आगे एकता ने कहा, 'नागिन 7 जल्द आएगा, बहुत जल्द।' एकता के इस वीडियो ने फैंस की उत्सुकता को और अधिक बढ़ा दिया है।
न्यूज 18 की एक खबर के मुताबिक, एकता के 'नागिन 7' में इस बार ईशा मालवीय नागिन के रोल में नजर आ सकती हैं। 'उडारियां' और 'बिग बॉस 17' से प्रसिद्ध हुईं ईशा अगर 'नागिन 7' में आती हैं, तो यह उनके करियर के लिए काफी बड़ी उपलब्धि होगी।
एकता कपूर के प्रसिद्ध नागिन सीरियल का पहला सीजन 2015 में शुरू हुआ था, जिसमें मौनी रॉय, अदा खान और अर्जुन बिजलानी ने अपने शानदार अभिनय से दर्शको का दिल जीता था। पहले सीजन की सफलता के बाद इसके अभी तक छह सीजन आ चुके हैं। अब प्रशंसकों को 'नागिन 7' के आने का इंतजार है।
'नागिन' टीवी सीरियल ने कई चेहरो को फैंस के बीच खास बनाया, जिनमें मौनी रॉय से लेकर हिना खान, अदा खान, सुरभि ज्योति, सुरभि चंदना, तेजस्वी प्रकाश और रश्मि देसाई शामिल हैं। बहरहाल, फैंस को अब 'नागिन 7' के आने का बेसब्री से इंतजार है।
यह भी पढ़ें: