फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah actor Bhavya Gandhi will play an antagonist in Sony SAB Pushpa Impossible

Bhavya Gandhi: 'पुष्पा इंपोसिबल' में नजर आएंगे तारक मेहता वाले टप्पू, मनोरोगी की भूमिका में दिखेंगे भव्य

Wed, 11 Sep 2024 03:36 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Wed, 11 Sep 2024 03:36 PM IST
सार

सोनी टीवी के लोकप्रिय शो 'पुष्पा इंपोसिबल' को काफी पसंद किया जा रहा है। इस शो में अब तारक मेहता का उल्टा चश्मा वाले टप्पू यानी अभिनेता भव्य गांधी भी नजर आने वाले हैं। वह इस शो में पुष्पा के लिए परेशानियां खड़ी करते नजर आएंगे। 

विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah actor Bhavya Gandhi will play an antagonist in Sony SAB Pushpa Impossible
भव्य गांधी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

सोनी सब पर प्रसारित हो रहे धारावाहिक 'पुष्पा इंपोसिबल' को काफी पसंद किया जा रहा है। शो में पुष्पा के किरदार में नजर आ रहे करुणा पांडे शो में अपनी यात्रा से लगातार दर्शकों को प्रेरित कर रहे हैं। अब शो के निर्माता इसमें नया तड़का डालने वाले हैं। शो में भव्य गांधी के रूप में पुष्पा के लिए नया खतरा प्रवेश करने वाला है। भव्य गांधी की बात करें, तो वह इससे पहले सब टीवी के लोकप्रिय शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नजर आ चुके हैं। उन्होंने इस शो में टप्पू की भूमिका निभाई थी। 

विज्ञापन


मनोरोगी की भूमिका में नजर आएंगे भव्य गांधी 
इस शो में वह प्रभास के किरदार में एक मनोरोगी की भूमिका निभाते नजर आएंगे। वह इस शो में अपने अब तक के किरदार से बिलुकल अलग नजर आने वाले हैं। अपने इस किरदार के जरिए वह बदला लेने और पुष्पा के जीवन में परेशानियां खड़ी करते नजर आएंगे। यह टप्पू के किरदार में उनकी पिछली मासूम और शरारती भूमिका से उनका बेहद अलग अवतार होगा। एक अभिनेता के तौर पर यह उनके बहुमुखी अभिनय प्रतिभा को दर्शाता है। विकृत स्वाभाव और अनिश्चित व्यवहार वाले व्यक्ति के रूप में उनका शांत स्वाभाव दर्शकों को काफी पसंद आने वाला है। 
विज्ञापन

मलाइका के पिता के निधन के बाद भागकर घर पहुंचे बेटे अरहान और बहन अमृता
विज्ञापन
विज्ञापन

अप्रत्याशित व्यवहार वाला होगा प्रभास 
वह इस किरदार में अपनी आवाज तेज तो नहीं करते हैं, लेकिन उनके स्वाभाव में एक अलग तनाव है, जो लोगों को असहज कर देता है। वह एक पल में आकर्षक और विनम्र होंगे, तो दूसरे पल ही वह क्रूर नजर आ सकते हैं। उनका अप्रत्याशित व्यवहार लोगों को काफी परेशान करने वाला है, क्योंकि किसी को नहीं पता कि उनका मूड कब बदल जाएगा। वह अश्विन से बदला लेना चाहते हैं,  जो प्रभास द्वारा उसकी बहन राशि को ट्रोल करने के बाद उसका सामना करता है।
Bollywood Biggest Franchises: ये है बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म फ्रेंचाइजी, तीन में काम कर चुके हैं अक्षय कुमार
ये किरदार काफी रोमांचक है- भव्य गांधी 
पुष्पा इम्पॉसिबल में प्रभास की भूमिका निभा रहे भव्य गांधी ने कहा, "प्रभास की भूमिका निभाना मेरे लिए एक सुखद अनुभव है, क्योंकि मैं पहली बार एक नकारात्मक किरदार निभा रहा हूं। यह भूमिका तारक मेहता का उल्टा चश्मा के मासूम टप्पू की भूमिका निभाने से बहुत अलग है। प्रभास अप्रत्याशित और बहुत परेशान है। वह एक बाहर से एक शांत व्यक्ति है, जिसके अंदर काफी तेज उथल-पुथल होती रहती है। यह उसको काफी खतरनाक रूप से आकर्षक बनाता है। सोनी सब पर इस तरह के जटिल किरदार के साथ टेलीविजन पर वापसी करना मेरे लिए काफी रोमांचक है।"

Raid 2: रेड डालने फिर से आ रहे अजय देवगन, इंतजार हुआ खत्म! इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी ‘रेड 2’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed