{"_id":"65edf686df845fd92e0d3a57","slug":"taapsee-pannu-talks-about-her-marriage-said-i-do-want-to-get-married-and-when-i-do-everybody-will-know-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Taapsee Pannu: शादी के अफवाहों से परेशान हुईं 'हसीन दिलरुबा', बोलीं- सही वक्त आने पर सबको पता चल जाएगा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Taapsee Pannu: शादी के अफवाहों से परेशान हुईं 'हसीन दिलरुबा', बोलीं- सही वक्त आने पर सबको पता चल जाएगा
Mon, 11 Mar 2024 12:26 AM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Mon, 11 Mar 2024 12:26 AM IST
सार
तापसी पन्नू मैथियास को पिछले दस वर्षों से जानती हैं। अभिनेत्री ने खुद इस बारे में बातें करते हुए कहा, 'मैथियास से मिलने के बाद मुझे पता चला कि वे कितने सुलझे और जहीन किस्म के इंसान हैं। मेरे लिए मैच्युरिटी काफी मायने रखती है..'
विज्ञापन
तापसी पन्नू
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
तापसी पन्नू इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'फिर आई हसीन दिलरुबा' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। साथ ही साथ उनकी निजी जिंदगी भी इन दिनों चर्चा का सबब बनी हुई है। अफवाहों का बाजार गर्म है कि जल्द ही तापसी शादी करने जा रही हैं। हाल ही में अभिनेत्री अपनी आने वाली फिल्म के प्रमोशन के दौरान फिल्म के अलावा अपनी शादी के अफवाहों पर बातें करती दिखीं।
जब करूंगी शादी तब बता दूंगी
तापसी पन्नू सोशल मीडिया पर अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी गोपनीयता बरतती हैं। हाल ही में जब उनसे पूछा गया कि क्या वे शादी करने जा रही हैं। इस सवाल के जवाब में अभिनेत्री कहती हैं, 'देखिए फिलहाल मेरा सारा ध्यान मेरी फिल्मों पर है। जब मैं शादी करूंगी तब सबको बता दूंगी। मैं सच में इस सवाल से परेशान हो गई हूं'।
Bastar: 'बस्तर द नक्सल स्टोरी' के पहले गाने 'वंदे वीरम' का टीजर जारी, दिखी इंदिरा तिवारी-अदा शर्मा की झलक
विज्ञापन
सही समय पर होगी शादी
तापसी अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'मुझे समझ में नहीं आता है लोगों को मेरी निजी जिंदगी में इतनी दिलचस्पी क्यों है। मैं सही समय आने पर शादी करुंगी। मुझे इस पर बेवजह बातें करना पसंद नहीं है और एक चीज अभी इन अफवाहों का कोई मतलब नहीं है। अगर आपको यही करना था तो दस साल पहले आप मैथियास और मेरे रिश्तों के बारे में बात करते क्योंकि मैं दस साल से उन्हीं के साथ हूं।'
पहली फिल्म में इन अभिनेत्रियों की आवाज हुई थी डब
मैथियास से मिलकर सुरक्षित लगा
तापसी पन्नू मैथियास को पिछले दस वर्षों से जानती हैं। अभिनेत्री ने खुद इस बारे में बातें करते हुए कहा, 'मैथियास से मिलने के बाद मुझे पता चला कि वे कितने सुलझे और जहीन किस्म के इंसान हैं। मेरे लिए मैच्युरिटी काफी मायने रखती है और मैथियास काफी समझदार इंसान हैं। उनके साथ जब मैं रहती हूं तब मैं काफी शांत और सुरक्षित महसूस करती हूं।'