{"_id":"65edf2d207a700ec1508f2a3","slug":"adah-sharma-indira-tiwari-bastar-the-naxal-story-1st-song-vande-veeram-teaser-out-track-to-release-on-11-march-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bastar: 'बस्तर द नक्सल स्टोरी' के पहले गाने 'वंदे वीरम' का टीजर जारी, दिखी इंदिरा तिवारी-अदा शर्मा की झलक","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Bastar: 'बस्तर द नक्सल स्टोरी' के पहले गाने 'वंदे वीरम' का टीजर जारी, दिखी इंदिरा तिवारी-अदा शर्मा की झलक
Sun, 10 Mar 2024 11:20 PM IST
साक्षी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Sun, 10 Mar 2024 11:20 PM IST
सार
'बस्तर द नक्सल स्टोरी' के पहले गाने का शीर्षक 'वंदे वीरम' है। इंस्टाग्राम पर सनशाइन पिक्चर्स ने गाने का एक छोटा टीजर साझा किया है।
विज्ञापन
बस्तर द नक्सल स्टोरी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विस्तार
अभिनेत्री अदा शर्मा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'बस्तर: द नक्सल स्टोरी' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म से कलाकारों का पोस्टर और फिल्म का ट्रेलर जारी हुआ था, जिसने फैंस के उत्साह को बढ़ा दिया था। वहीं, अब दर्शकों के उत्साह को और बढ़ाने के लिए निर्माता फिल्म का पहला गाना रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। वहीं अब फिल्म के पहले गाने 'वंदे वीरम' का टीजर जारी किया गया है।
विज्ञापन
इस दिन जारी होगा गाना
पहले गाने का शीर्षक 'वंदे वीरम' है। इंस्टाग्राम पर सनशाइन पिक्चर्स ने गाने का एक छोटा टीजर साझा किया है। वीडियो कैप्शन में उन्होंने लिखा है, 'वंदे वीरम के जरिए बस्तर की आत्मा-रोमांचक कहानी की खोज करें, एक राग जो बोलता है। इसमें लोगों की ताकत और संघर्षों की भरमार है। यह गाना कल यानी सोमवार, 11 मार्च को रिलीज होने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
Ajay Devgn: आखिर अजय देवगन के बेटे युग की उदासी की क्या वजह है, खुद अभिनेता ने किया खुलासा
विज्ञापन
जवान और पुलिस का सम्मान
फिल्म के पीआर रिलीज के अनुसार, निर्माता विपुल अमृतलाल शाह, निर्देशक सुदीप्तो सेन और अदाकारा अदा शर्मा सहित सभी कलाकार व क्रू सदस्य पुलिस अधिकारियों और जवानों के परिवारों की उपस्थिति में गाने का अनावरण करेंगे, जहां वे वास्तविक जीवन के नायक पुलिस और जवान, जो देश की रक्षा करते हैं, उनका का सम्मान भी करेंगे।
View this post on Instagram
A post shared by Sunshine Pictures Pvt Ltd (@sunshinepicturesofficial)
Elvish Yadav: जानी-दुश्मन बनें जिगरी दोस्त, एल्विश और मैक्सटर्न हुई सुलह, फोटो साझा कर बोले- भाईचारा ऑन टॉप
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
हाल ही में निर्माताओं ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया था। ट्रेलर में अदा को आईपीएस अधिकारी नीरजा माधवन के रूप में देखा गया, जो भारत को नक्सल मुक्त बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित थीं। इसमें सीआरपीएफ जवानों पर नक्सलियों के हमले, बच्चों को जलाए जाने और राजनीतिक हस्तियों की हत्या के साथ-साथ निर्दोष लोगों को फांसी देने के दृश्य भी थे। यह फिल्म 15 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में आएगी।
Kick 2: साजिद नाडियाडवाला नहीं एआर मुरुगादॉस करेंगे 'किक 2' का निर्देशन? रिलीज पर भी आया बड़ा अपडेट