Swara Bhaskar: 'छावा' और महाकुंभ पर पोस्ट करके बुरी फंसी स्वरा भास्कर, अब देनी पड़ी ये सफाई
Swara Bhaskar: स्वरा भास्कर ने हाल ही में 'छावा' फिल्म और महाकुंभ में भगदड़ को लेकर एक पोस्ट की थी। इस पर विवाद हुआ है। अब इस पोस्ट पर स्वरा ने अपना स्पष्टीकरण दिया है।
विस्तार
अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने हाल ही में 'छावा' और महाकुंभ में भगदड़ से जोड़कर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की थी। इस पोस्ट पर विवाद होने के बाद एक्ट्रेस ने इस पर सपष्टीकरण दिया है। स्वरा ने 'छावा' को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया की तुलना महाकुंभ भगदड़ की घटना पर लोगों की प्रतिक्रिया से की थी। स्वरा की पोस्ट के बाद लोगों का गुस्सा फूटने लगा।
पहली पोस्ट में स्वरा ने क्या लिखा था?
अपनी पहली पोस्ट में स्वरा भास्कर ने लिखा था 'लोग 500 साल पहले हिंदुओं पर हुए अत्याचारों को काल्पनिक फिल्मों के जरिए दिखाए जाने पर नाराज हो रहे हैं। उन्हें महाकुंभ में खराब इंतजाम की वजह से भगदड़ में हुई मौतों पर कोई गुस्सा नहीं आ रहा है। वहां की लाशों को बुलडोजर से हटाया गया। ये समाज दिमाग और आत्मा से मरा हुआ है।' इस पोस्ट को 'छावा' फिल्म से जोड़कर देखा गया, जिसमें विक्की कौशल ने छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार अदा किया है।
यह खबर भी पढ़ें: Swara Bhaskar: विवादों से रहा है स्वरा का पुराना नाता, 'पाकिस्तान' से लेकर 'हिजाब' तक पर दिया बयान
पोस्ट पर स्वरा ने दिया स्पष्टीकरण
स्वरा की पोस्ट पर विवाद होने लगा, उन्हें इस पर तीखी प्रतिक्रियाओं का सामना करना पड़ा है। ऐसे में शुक्रवार को स्वरा भास्कर ने इस मामले पर अपना स्पष्टीकरण दिया है। स्वरा ने लिखा 'मेरे ट्वीट से बहुत ज्यादा बहस और गलतफहमी फैल गई। बिना किसी शक के मैं छत्रपति शिवाजी महाराज की परंपरा और उनके योगदान की इज्जत करती हूं। मेरा विचार बस इतना है कि अपने इतिहास का महिमामंडन करना ठीक है, लेकिन अभी की गलतियों को छिपाने के लिए इस महिमामंडन का इस्तेमाल न करें।'
My tweet has generated much debate & avoidable misunderstanding. Without any doubt I respect the brave legacy and contribution of Chhatrapati Shivaji Maharaj.. especially his ideas of social justice & respect for women.
— Swara Bhasker (@ReallySwara) February 21, 2025
My limited point is that glorifying our history is great… https://t.co/YKk1QgiQRG
यह खबर भी पढ़ें: Preity Zinta: ऑनलाइन जज किए जाने पर सोशल मीडिया पर भड़कीं प्रीति जिंटा, यूजर्स को सुनाई खरी खोटी
स्वरा ने अपने ट्वीट पर मांगी माफी
स्वरा भास्कर ने आगे लिखा 'मेरे पहले ट्वीट से अगर किसी का दिल दुखा है, तो मैं इसके लिए माफी मांगती हूं। जैसे किसी भी भारतीय को गर्व होता है, वैसे मुझे भी अपने इतिहास पर गर्व होता है। हमारा इतिहास हमें एकजुट करेगा और हमें बेहतर कल के लिए लड़ने की ताकत देगा।'
आपको बता दें कि मौनी अमावस्या के दिन यानी 29 जनवरी को प्रयागराज के महाकुंभ में बहुत ज्यादा भीड़ जमा हुई थी। इसी दौरान यहां भगदड़ मच गई थी। इस भगदड़ में 30 लोगों की मौत हो गई थी। भगदड़ में 60 लोग जख्मी हुए थे। स्वरा ने इसी को लेकर ट्वीट किया था।