Swara Bhaskar: विवादों से रहा है स्वरा का पुराना नाता, 'पाकिस्तान' से लेकर 'हिजाब' तक पर दिया बयान
Swara Bhaskar: अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने हाल ही में फिल्म 'छावा' की कामयाबी पर कटाक्ष किया है। इस पर उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया। इससे पहले भी स्वरा ने कई मामलों पर विवादित बयान दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'छावा' फिल्म 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म ने अब तक 221 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। फिल्म छत्रपति संभाजी महाराज की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म पर दर्शक प्यार लुटा रहे हैं। लेकिन अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने फिल्म की कामयाबी को लेकर कटाक्ष किया है। फिल्म पर आ रही प्रतिक्रियाओं पर स्वरा भास्कर ने लिखा है कि 'लोग 500 साल पहले हिंदुओं पर हुए अत्याचारों को काल्पनिक फिल्मों के जरिए दिखाए जाने पर क्रोधित हो रहे हैं। उन्हें महाकुंभ में खराब प्रबंधन की वजह से भगदड़ में हुई मौतों पर कोई क्रोध नहीं आ रहा है। वहां के शवों को बुलडोजर से हटाया गया। ये समाज दिमाग और आत्मा से मरा हुआ है।' स्वरा की इस पोस्ट पर विवाद हो रहा है। हालांकि यह पहली बार नहीं है, जब स्वरा भास्कर के किसी बयान पर विवाद हो रहा है। उनका विवादों से काफी पुराना रिश्ता रहा है। आइए जानते हैं स्वरा से जुड़े विवाद।
'कश्मीर फाइल्स' पर विवादित बयान
फिल्म 'कश्मीर फाइल्स' 11 मार्च 2022 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की लोग बहुत तारीफ कर रहे थे। वहीं देश में एक तबका ऐसा भी था, जो इस फिल्म का विरोध कर रहा था। स्वरा भास्कर ने इस फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री पर कटाक्ष करते हुए लिखा था कि 'अगर आप चाहते हैं कि लोग आपको आपकी मेहनत और कामयाबी के लिए बधाई दें, तो पहले बीते 5 साल में उनके सिर पर बैठकर गंदगी मत फैलाइए.' स्वरा के इस ट्वीट पर काफी हंगामा हुआ था।
यह खबर भी पढ़ें: Swara Bhasker: ‘दिमाग और आत्मा से मरा हुआ समाज..’, छावा देखकर रोने वालों पर स्वरा का तंज; महाकुंभ पर भी बोलीं
हिजाब विवाद पर विवादित बयान
कर्नाटक में कॉलेजों में मुस्लिम लड़कियों के हिजाब पहनने का मामला काफी सुर्खियों में रहा था। इस मामले पर स्वरा भास्कर अपने ट्वीट से हंगामा मचा दिया था। उन्होंने हिजाब का विरोध करने वाले लोगों को लेकर लिखा था कि 'महाभारत में द्रौपदी के कपड़े जबरदस्ती उतारे गए थे और सभा में बैठे जिम्मेदार, शक्तिशाली, कानून बनाने वाले देखते रहे। ऐसे ही आज याद आ रहा है.' स्वरा के इस ट्वीट पर काफी हंगामा हुआ था।
यह खबर भी पढ़ें: Vicky Kaushal: 'छावा' से पहले इन फिल्मों में नजर आए विक्की कौशल, निभाए दमदार किरदार; जिन्हें फैंस करते हैं प्यार
'पद्मावत' फिल्म पर विवादित बयान
'पद्मावत' फिल्म में दिखाया गया है कि जब अलाउद्दीन खिलजी ने रानी पद्मावती को बुलाया था, तो उन्होंने जौहर कर लिया था। इस सीन पर स्वरा ने आपत्ति जताते हुए एक खुला खत लिखा था। इसमें उन्होंने लिखा था कि 'अगर किसी महिला का रेप हो जाता है, तो क्या उसके पास जीवन का अधिकार नहीं है. क्या महिलाओं के पास मृत्यु के अलावा और कोई दूसरा रास्ता नहीं है.' स्वरा के इस खत के वायरल होने पर काफी हंगामा हुआ था।
पाकिस्तान पर विवादित बयान
जून साल 2012 की बात है एक पाकिस्तानी फैन ने सोशल मीडिया पर लिखा था 'ना बंटवारा हुआ होता और ना हम जलील हो रहे होते.' इस ट्वीट पर अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने कहा, 'भाईसाहब, कहना पड़ेगा पाकिस्तानियों के जैसी कोई दुहाइयां नहीं देता. इतनी इज्जत से ऐतिहासिक तंज. भले ही आज तुम लोग मैच हार गए हो लेकिन तुमने ट्विटर जीत लिया है और साथ ही तुमने आज सभी भारतीयों का दिल भी जीत लिया है. जिनमें पाकिस्तान से नफरत करने वाले भारतीय संघी भी शामिल हैं.' स्वरा के इस ट्वीट पर काफी विवाद हुआ था।