फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sushmita Sen changed her date of birth fans got confused this reason came out

Sushmita Sen New DOB: क्या इस वजह से बदल दी सुष्मिता सेन ने अपनी जन्मतिथि? सामने आई बड़ी वजह

Fri, 28 Jun 2024 05:25 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Fri, 28 Jun 2024 05:25 PM IST
सार

अभिनेत्री सुष्मिता सेन अपनी जन्मतिथि बदल कर अपने प्रशंसकों को हैरान कर दिया है। जब से उन्होंने अपने सोशल मीडिया बायो में ये बदलाव किया है लोग जानना चाहते हैं कि उन्होंने ऐसा क्यों किया? आइए जानते हैं इसकी वजह…

विज्ञापन
Sushmita Sen changed her date of birth fans got confused this reason came out
सुष्मिता सेन - फोटो : इंस्टाग्राम @sushmitasen47

विस्तार

दिग्गज अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने अपने प्रशंसकों को तब हैरान कर दिया, जब उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर अपनी जन्मतिथि ही बदल दी। अभिनेत्री के प्रशंसक इसे देखकर भ्रमित और हैरान रह गए। अब उनके प्रशंसक जानना चाहते हैं आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया? आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह, आखिर अभिनेत्री ने अपनी जन्मतिथि क्यों बदली? 
विज्ञापन


क्या है नई जन्मतिथि?
सुष्मिता सेन बॉलीवुड की दिग्गज और दमदार अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनकी अदाकारी और खूबसूरती के लाखों दीवाने हैं। अब अगर आप सुष्मिता के इंस्टाग्राम बायो में जाएंगे तो उनकी जन्मतिथि देखकर हैरान रह जाएंगे। उन्होंने अपनी जन्मतिथि 27 फरवरी 2023 लिख रखी है। 
विज्ञापन

Bollywood Actors: इन फिल्मों में मुख्य किरदार पर भारी पड़े ये अभिनेता, दर्शकों ने जमकर लुटाया प्यार
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है वास्तविक जन्मतिथि?
अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने जब से नई जन्मतिथि लिखी है, उनके प्रशंसकों में यह कौतूहल का विषय बना हुआ है। हर कोई इसके पीछे की वजह जानना चाहता है। हालांकि, अभिनेत्री ने इसका हिंट खुद अपनी बायो में दे रखा है। वहीं, अगर सुष्मिता के वास्तविक जन्मतिथि की बात करें तो यह 19 नवंबर 1975 है।

View this post on Instagram

A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47)


आखिर क्यों बदली जन्मतिथि?
अभिनेत्री ने अपनी बायो में लिखा है, दूसरी जन्मतिथि, 27 फरवरी 2023, बताते चलें कि फरवरी 2023 में ही अभिनेत्री को वेब सीरीज ‘आर्या सीजन 3’ की शूटिंग के दौरान हार्ट अटैक भी आया था और उन्हें मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि अभिनेत्री ने सर्जरी करवाई और अब वह स्वस्थ हैं। ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह तारीख सभी प्रशंसकों के दिलों में बसी हुई होगी और यही कारण है कि वह इसे अपनी दूसरी जन्मतिथि कह रही हैं।
Sonakshi Sinha Wedding: करण ने सोनाक्षी को दिया 'कूल दुल्हन' का टैग, कहा-शादी में कोई तामझाम या दिखावा नहीं था
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed