फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Superstar Rajinikanth discharged from hospital

हेल्थ अपडेट: सुपरस्टार रजनीकांत को मिली अस्पताल से छुट्टी, चक्कर आने के बाद किया गया था भर्ती

Mon, 01 Nov 2021 01:38 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, चेन्नई
पीटीआई, चेन्नई Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 01 Nov 2021 01:38 AM IST
सार

रजनीकांत के फैंस के लिए इससे अच्छी खबर और कोई नहीं सकती कि उनका सुपरस्टार अस्पताल घर लौट आया है। रजनीकांत को चक्कर आने के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था।

विज्ञापन
Superstar Rajinikanth discharged from hospital
रजनीकांत - फोटो : PTI

विस्तार

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार रजनीकांत को गुरुवार को चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद अब अभिनेता की शुक्रवार को चेन्नई की कावेरी अस्पताल में एक माइनर सर्जरी की गई। लेकिन अब रजनीकांत के फैंस के लिए अच्छी खबर है, रविवार उनको अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन


70 वर्षीय रजनीकांत को चक्कर आने के बाद 28 अक्टूबर को शहर स्थित कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और शुक्रवार को उनकी कैरोटीड आर्टरी रिवास्कुलराइजेशन (सीएआर) सर्जरी की गई। अब वो घर आ गए हैं। इससे पहले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने अस्पताल जा कर अभिनेता रजनीकांत का हाल-चाल जाना था
विज्ञापन


चेकअप के लिए जाना था अमेरिका 
रजनीकांत हर साल हेल्थ चेकअप के लिए अमेरिका जाते हैं। इस साल भी वे 18 जून को अमेरिका गए थे, जहां वे तीन हफ्ते रुके थे। वह 9 जुलाई को रजनीकांत वापस इंडिया लौटे थे। उन्हें पहले ही चेकअप के लिए अमेरिका जाना था लेकिन लॉकडाउन और फिल्मों की शूटिंग के कारण वह जा ना सके। गौरतलब है कि रजनीकांत का 2016 में अमेरिका में किडनी ट्रांसप्लांट भी हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द ही अपनी फिल्म अन्नात्थे में आएंगे नजर
रजनीकांत जल्द ही अपनी फिल्म अन्नात्थे में नजर वाले हैं। यह फिल्म 4 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सिरुथाई शिवा द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण सन पिक्चर्स ने किया है। हाल ही में 27 अक्टूबर को, अन्नात्थे को चेन्नई के एक निजी स्टूडियो में प्रदर्शित किया गया था। अभिनेता ने बुधवार को निजी स्क्रीनिंग में अपने परिवार के साथ यह फिल्म देखी।


हाल ही में मिला है दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड
रजनीकांत को कुछ दिनों पहले ही दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा गया था। एक्टर ने इस दौरान अपनी पूरी जर्नी को याद किया। अवॉर्ड लेने के बाद जब एक्टर घर आए तो एयरपोर्ट पर उनका शानदार स्वागत किया गया। हजारों फैंस उन्हें बधाई देने पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed