फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   superstar Nani wishes blockbuster success for Vijay film greatest of all time in Saripodhaa Sanivaaram event

GOAT: विजय की 'ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' को मिला नानी का प्यार, अभिनेता ने की फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने की कामना

Sun, 18 Aug 2024 12:52 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 18 Aug 2024 12:52 AM IST
सार

शनिवार को साउथ सुपरस्टार विजय की फिल्म 'ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' का ट्रेलर जारी हुआ है, जिसे नेचुरल स्टार नानी का प्यार मिला। उन्होंने फिल्म के ब्लॉकबस्टर बनने की कामना की।

विज्ञापन
superstar Nani wishes blockbuster success for Vijay film greatest of all time in Saripodhaa Sanivaaram event
ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम-नानी - फोटो : इंस्टाग्राम: @actorvijay, @nameisnani

विस्तार

नेचुरल स्टार नानी अपनी आने वाली फिल्म 'सारिपोधा सानिवारम' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। साथ ही वे लगातार फिल्म के प्रचार में काफी व्यस्त हैं। फिलहाल, वे फिल्म के प्रमोशन और तमिल ट्रेलर लॉन्च के लिए चेन्नई में हैं। इस दौरान उन्होंने साउथ सुपरस्टार विजय की आगामी फिल्म 'ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' का जिक्र किया और फिल्म के ब्लॉकबस्टर बनने की इच्छा जताई।

विज्ञापन

'द गोट' के लिए क्या बोले नानी
एक प्रमोशनल इवेंट में बात करते हुए नानी कहा, 'चलिए इस महीने को एक ब्लॉकबस्टर के साथ समाप्त करते हैं और अगले महीने की शुरुआत भी एक ब्लॉकबस्टर के साथ करते हैं।' उन्होंने इस महीने के अंत में रिलीज होने वाली अपनी फिल्म और विजय की 'ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' का जिक्र किया, जो 5 सितंबर को रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नानी ने की साउथ सुपरस्टार्स की तारीफ
अभिनेता ने यह भी कहा कि वे तेलुगु फिल्मों के साथ तमिल फिल्में देखते हुए बड़े हुए हैं और कमल हासन, रजनीकांत, निर्देशक शंकर और उस्ताद इलियाराजा जैसी दिग्गज हस्तियों ने सिनेमा में उनकी रुचि को बढ़ावा दिया है। फिल्म सारिपोधा सानिवारम का लेखन और निर्देशन विवेक अथरेया ने किया है और इसका निर्माण डीवीवी दानय्या ने किया है। इसमें एसजे सूर्या, प्रियंका मोहन, अभिरामी, अजय, मुरली शर्मा जैसे प्रमुख कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

विज्ञापन

द गोट का ट्रेलर
इसके साथ नानी ने विजय की 'द गोट' के ट्रेलर की भी तारीफ की। 'द गोट' का ट्रेलर आज रिलीज हुआ है, जिसमें विजय के दोनों किरदारों की दमदार झलक देखने को मिली। फिल्म में विजय ने पिता-पुत्र की भूमिका निभाई है। वेंकट प्रभु के निर्देशन में बनी यह बहुभाषी फिल्म 5 सितंबर, 2024 को रिलीज रिलीज होगी और इसका निर्माण एजीएस एंटरटेनमेंट द्वारा किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed