Superman Day 6 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'सुपरमैन' की मजबूत पकड़ बरकरार, छठे दिन कमाए इतने करोड़
Superhero Movie Superman Box Office Collection: थिएटर्स में हॉलीवुड फिल्म 'सुपरमैन' दर्शकों का खूब प्यार बटोर रही है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कलेक्शन यह बता रहा है। जानते हैं आज बुधवार को फिल्म ने कितने कमाए?
विस्तार
हॉलीवुड की सुपरहीरो फिल्म 'सुपरमैन' शुक्रवार 11 जुलाई को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई। अपने साथ दस्तक देने वाली बॉलीवुड फिल्मों को किनारा करते हुए यह जमकर कमाई कर रही है। वीकएंड पर शानदार कलेक्शन करने के बाद 'सुपरमैन' वीकडेज में भी अच्छी पकड़ बनाए हुए है।
वीकएंड पर किया शानदार कारोबार, मंडे टेस्ट भी अच्छे नंबरों से पास
फिल्म 'सुपरमैन' ने पहले दिन 7.25 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेकर शानदार शुरुआत की। दूसरे दिन शनिवार को 9.5 करोड़ रुपये कमाए और तीसने दिन रविवार को फिल्म ने 9.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। चौथे दिन पहले सोमवार की परीक्षा भी शानदार तरीके से पास करते हुए 2.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन जुटाया।
छठे दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
कल मंगलवार को पांचवें दिन इस फिल्म के कारोबार में इजाफा दर्ज हुआ और करीब 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। आज छठे दिन भी यह फिल्म अच्छा परफॉर्म कर रही है। खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक बुधवार को छठे दिन फिल्म ने 1.44 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है और इसका भारतीय बॉक्स ऑफिस पर टोटल कलेक्शन 33.4 करोड़ रुपये हो गया है।
Maalik Box Office Collection Day 6: करोड़ों से लाखों में सिमटी 'मालिक' की कमाई, जानें बुधवार का कलेक्शन
जल्द पूरा करेगी 50 करोड़ रुपये का लक्ष्य
फिल्म वीकडेज में भी शानदार कमाई कर रही है। आगामी वीकएंड पर इसके कलेक्शन में फिर बढ़ोतरी देखी जा सकता है। उम्मीद की जा सकती है कि यह फिल्म जल्द ही 50 करोड़ी क्लब में शामिल हो जाएगी।
डीसी यूनिवर्स की पहली फिल्म है 'सुपरमैन'
'सुपरमैन' एक अमेरिकी सुपरहीरो फिल्म है। यह डीसी कॉमिक्स के इसी नाम के किरदार पर आधारित है। जेम्स गन ने इस फिल्म को लिखा और निर्देशित किया है। यह डीसी यूनिवर्स (डीसीयू) की पहली फिल्म है। डेविड कोरेंसवेट ने हॉलीवुड फिल्म सुपरमैन में क्लार्क केंट यानी सुपरमैन की भूमिका निभाई है।