फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   superman box office collection james gunn david corenswet india weekend 32 crore dc success

Superman: जेम्स गन की ‘सुपरमैन’ ने वीकेंड पर 30 करोड़ का आंकड़ा किया पार, जानें चौथे दिन का कलेक्शन

Mon, 14 Jul 2025 09:16 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Mon, 14 Jul 2025 09:16 PM IST
सार

Superman Box Office Collection: जेम्स गन की फिल्म 'सुपरमैन' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अब तक अच्छा-खासा प्रदर्शन किया है। फिल्म ने अब तक कितना कलेक्शन किया है, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन
superman box office collection james gunn david corenswet india weekend 32 crore dc success
सुपरमैन - फोटो : IMDb

विस्तार

सुपरहीरो फिल्मों के फैंस के लिए बीता हफ्ता खास रहा, क्योंकि जेम्स गन द्वारा निर्देशित ‘सुपरमैन’ ने भारत में जबरदस्त शुरुआत करते हुए बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कलेक्शन दर्ज किया है। फिल्म ने रिलीज के पहले तीन दिन यानी वीकेंड पर 32 करोड़ की ग्रॉस कमाई कर डाली, जिससे ये साफ हो गया कि भारत में डीसी यूनिवर्स के लिए अब भी खास क्रेज बना हुआ है।

विज्ञापन
Trending Videos

superman box office collection james gunn david corenswet india weekend 32 crore dc success
फिल्म 'सुपरमैन' - फोटो : X

देशभर में हजारों स्क्रीनों पर रिलीज
11 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म को भारत में कुल 3037 स्क्रीनों पर रिलीज किया गया, जिसमें IMAX और दूसरे प्रीमियम फॉर्मैट भी शामिल हैं। इस बड़े स्केल पर रिलीज ने न सिर्फ मल्टीप्लेक्स बल्कि सिंगल स्क्रीन थिएटर्स में भी दर्शकों को अपनी ओर खींचा। 'सुपरमैन' की ओपनिंग से ये भी साफ हो चुका है कि भारत अब ग्लोबल सिनेमा मार्केट का अहम हिस्सा बन चुका है।

ये खबर भी पढ़ें: Maalik Box Office Collection Day 4: 'मालिक' ने चार दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये, जानिए सोमवार का कलेक्शन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

superman box office collection james gunn david corenswet india weekend 32 crore dc success
फिल्म 'सुपरमैन' - फोटो : X

फिल्म ने चौथे दिन कितने कमाए?
'सुपरमैन' ने पहले दिन शानदार आंकड़े के साथ ऑपनिंग की थी। फिल्म ने पहले दिन 7.25 करोड़ कमाए जबकि दूसरे दिन 9.5 तो तीसरे दिन यानी रविवार को 9.25 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। इसके अलावा सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने चौथे दिन 1.58 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। अब भारत में फिल्म की कुल कमाई 27.58 करोड़ पार पहुंच गई है। 


 
विज्ञापन

superman box office collection james gunn david corenswet india weekend 32 crore dc success
फिल्म 'सुपरमैन' - फोटो : X

स्टारकास्ट की दमदार मौजूदगी
‘सुपरमैन’ की कहानी जितनी दिलचस्प है, उतना ही प्रभावशाली इसकी स्टारकास्ट भी है। इस बार डेविड कोरेन्सवेट ने मैन ऑफ स्टील यानी सुपरमैन का किरदार निभाया है, जबकि निकोलस हॉल्ट को लेक्स लूथर के खलनायक रूप में दिखाया गया है। इनके साथ रेचेल ब्रॉसनहन (लोइस लेन), स्कायलर गिसोंडो (जिमी ओल्सन), एंथनी कैरिगन (मेटामॉर्फो), एडी गाथेगी (मिस्टर टेरिफिक), नाथन फिलियन (गाय गार्डनर) और इसाबेला मर्सेड (हॉकगर्ल) जैसे किरदारों ने फिल्म में कुछ हद तक जान फूंकी है।


 

superman box office collection james gunn david corenswet india weekend 32 crore dc success
फिल्म 'सुपरमैन' - फोटो : X

भारत में डीसी की नई शुरुआत
जेम्स गन द्वारा रिबूट किए गए डीसी यूनिवर्स की ये पहली फिल्म है और भारत में इसकी ओपनिंग ने आने वाले समय के लिए मजबूत आधार तैयार किया है। खास बात ये है कि इस बार फिल्म में सुपरमैन के साथ उसका प्यारा डॉग क्रिप्टो भी दिखा, जिससे फिल्म को मजबूती मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed