फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Super Boys Of Malegaon Movie Trailer: Adarsh Gourav Shashank Arora Vineet Manjiri Muskkaan Jaferi Reema Kagti

Super Boys Of Malegaon Trailer: खजूर के दुकानदार और एक मजदूर ने मिलकर बना दी 'मालेगांव की शोले', देखिए ट्रेलर

Wed, 12 Feb 2025 02:13 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 12 Feb 2025 02:13 PM IST
सार

Super Boys Of Malegaon Trailer: फिल्म ‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’ का ट्रेलर आज बुधवार 12 फरवरी को रिलीज हो गया है। इसका निर्देशन रीमा कागती ने किया है।

विज्ञापन
Super Boys Of Malegaon Movie Trailer: Adarsh Gourav Shashank Arora Vineet Manjiri Muskkaan Jaferi Reema Kagti
‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’ - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

दुनिया में दो तरह के लोग होते हैं। एक नान-निहारी का इंतजाम करते हैं और जिंदगी को जितने संसाधन हैं, उसमें जीते हैं। दूसरे, अभावों में बड़े-बड़े सपने देखते हैं और उन्हें पूरा भी कर डालते हैं। फिल्म ‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’ दूसरे किस्म के लोगों की कहानी है। आज इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। यह भावुक भी करता है और हंसाता भी है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें:
Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना ने की विक्की कौशल की तारीफ, बोलीं- रणबीर को नॉनसेंस बिल्कुल पसंद नहीं

विज्ञापन

मालेगांव के लड़के का बड़ा सपना
रीमा कागती के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आदर्श गौरव, शशांक अरोड़ा, विनीत कुमार सिंह, अनुज सिंह दुहान, साकिब अयूब, पल्लव सिंह और मंजरी जैसे कलाकार हैं। ट्रेलर की शुरुआत में एक हवाई जहाज दिखाई देता है। मालेगांव के दो दोस्त स्कूटर पर सवार होकर जाते हुए हवाई जहाज को बड़ी हसरत से देखते हैं। हवाई यात्रा के सपने देखते हैं। चर्चा करते-करते प्लान बनाते हैं एक फिल्म बनाने का। 

विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म बनाने का सपना देखने और हकीकत में बदलने के बीच सबसे बड़ी चुनौती है पैसे की कमी। लेकिन, जहां चाह, वहां राह भी निकल जाती है। फिल्म बनती है 'मालेगांव की शोले'। सीमित संसाधनों में यह सपना पूरा होता है। यह फिल्म 28 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के कलाकारों की एक्टिंग को फिल्म फेस्टिवल्स में भी खूब सराहा जा चुका है। अब देखना दिलचस्प होगा कि दर्शकों की क्या प्रतिक्रिया मिलती है। 

Chiranjeevi: डर लगता है कि कहीं दोबारा लड़की न हो जाए.., पोते की चाहत में चिरंजीवी ने दिया विवादित बयान

विज्ञापन

मालेगांव के आम लोगों की कहानी पर बनी फिल्म
फिल्म ‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’ की कहानी मालेगांव के आम लोगों की है, उन्हें एक हिंदी फिल्म देखकर ख्याल आता है कि भी वह भी एक फिल्म बनाए। फिल्म में एक शौकिया फिल्ममेकर नासिर शेख (आदर्श गौरव) और उसके दोस्तों की जिंदगी को दिखाया जाता है। इस फिल्म को रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर, जोया अख्तर और रीमा कागती ने प्रोड्यूस किया है। फरहान अख्तर ने भी एक्स अकाउंट (पूर्व में ट्विटर) से ट्रेलर साझा किया है। साथ ही लिखा है, 'क्योंकि सिनेमा का नाता सपनों से होता है। फिल्म का ट्रेलर आ चुका है'। ट्रेलर पर यूजर्स के सकारात्मक कमेंट आ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed