फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   chiranjeevi says he is scared ram charan might have another girl sparks controversy on social media

Chiranjeevi: 'डर लगता है कि कहीं दोबारा लड़की न हो जाए..', पोते की चाहत में चिरंजीवी ने दिया विवादित बयान

Wed, 12 Feb 2025 02:16 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 12 Feb 2025 02:16 PM IST
सार

Chiranjeevi: साउथ के बेहतरीन एक्टर चिरंजीवी ने अपने बेटे राम चरण की होने वाली संतान पर कमेंट किया है। इस पर यूजर बहुत मायूस हो गए हैं। वह चिरंजीवी को खरी खोटी सुना रहे हैं।

विज्ञापन
chiranjeevi says he is scared ram charan might have another girl sparks controversy on social media
चिरंजीवी और रामचरण - फोटो : इंस्टाग्राम @alwaysramcharan

विस्तार

एक्टर और राजनेता चिरंजीवी ने हाल ही में एक ऐसा बयान दिया है, जिससे विवाद पैदा हो गया है। उन्होंने कहा है कि वह चाहते हैं कि उनके बेटे राम चरण का बेटा ही पैदा हो, ताकि वह उनकी विरासत को आगे बढ़ा सके। उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि ऐसा लगता है जैसे रामचरण को बेटी होगी पर मैं चाहता हूं कि बेटा हो। अब इस मामले पर विवाद बढ़ गया है।
विज्ञापन


डर है कहीं बेटी न हो
चिरंजीवी ने फिल्म 'ब्रम्हा आनंदम' की रिलीज से पहले एक कार्यक्रम में कहा कि "जब मैं घर पर होता हूं, तो मुझे नहीं लगता है कि मैं पोतियों से घिरा हुआ हूं। मुझे लगात है कि मैं तो हॉस्टल वार्डन हूं, जो कई सारी औरतों से घिरा हुआ हूं। मैं रामचरण से कहता हूं कि कुछ नहीं कम से कम एक बेटा हो जो हमारी विरासत को आगे बढ़ाए।"
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Rakhi Sawant: मीका और उदित के किंसिंग मामले पर कोई नहीं बोलता…रणवीर इलाहाबादिया विवाद पर राखी ने उठाए सवाल!
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान से निराश हुए फैंस
चिरंजीवी ने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा कि "रामचरण की बेटी मेरी आंखों का तारा है। लेकिन कभी-कभी डर लगता है कि कहीं दोबारा लड़की न हो जाए।" चिरंजीवी अपने बयान के बाद विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। चिरंजीवी के बयान से उनके फैंस काफी निराश हैं। वहीं कुछ लोग सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

 

यूजर ने किए कमेंट
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा- "इतने बड़े स्टार होकर बेटा-बेटी में फर्क करते हैं। बहुत ही दुखद बात है चिरंजीवी गारु ने ये कहा। अरे लड़की है तो काहे का डर। बेटियां भी विरासत को आगे बढ़ाती हैं, वो भी अच्छे से।" वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया- "चिरंजीवी को डर है कि उनके बेटे राम चरण को बेटी न हो जाए। 2025 में भी लड़का होने की ख्वाहिश है। यह निराश करने वाला है, लेकिन हैरतअंगेज नहीं है।"

यह खबर भी पढ़ें: Aghathiyaa: हॉरर और थ्रिलर भरी है 'अगथिया' की कहानी, जानिए किस दिन रिलीज होगी साउथ की ये फिल्म

चिरंजीवी के घर में हैं कई बेटियां
आपको बता दें कि चिरंजीवी की दो बेटियां हैं, श्रीजा कोनिडेला और सुष्मिता कोनिडेला। उनकी चार पोतियां भी हैं, नविष्का, निवराती, समारा और समित। उनके बेटे राम चरण की एक बेटी है क्लिन कारा जिसका जन्म 20 जून 2023 में हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed