Bads Of Bollywood: डेब्यू शो के लिए सनी देओल ने आर्यन खान को दी शाबाशी, बोले- 'ऑल द बेस्ट बेटा, चक दे फट्टे'
Sunny Deol Praises SRK Son Aryan Khan: शाहरुख के लाडले आर्यन खान 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' से बतौर निर्देशक करियर शुरू कर रहे हैं। उनके इस डेब्यू शो के लिए सनी देओल ने बधाई दी हैं।
विस्तार
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान डेब्यू करने को तैयार हैं। वे बतौर निर्देशक करियर शुरू कर रहे हैं। हाल ही में उनके डेब्यू शो 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' का प्रीव्यू वीडियो सामने आया। आर्यन के पहले शो के लिए सनी देओल ने उन्हें बधाई दी है।
सनी देओल ने लिखा, 'बॉब ने बहुत तारीफ की है'
सनी देओल ने आज रविवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' का प्रीव्यू वीडियो शेयर कर लिखा है, 'प्रिय, आर्यन... आपका शो बेहद शानदार है! बॉब ने आपकी खूब तारीफ की है। आपके पिता को आप पर बहुत गर्व होगा। मेरी तरफ से आपको ढेर सारी शुभकामनाएं, बेटा। चक दे फट्टे'।
ये सितारे निभाएंगे अहम भूमिकाएं
आर्यन खान निर्देशित सीरीज में राघव जुयाल और एक्टर लक्ष्य लीड रोल में हैं। साथ ही बॉबी देओल भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा करण जौहर, रणवीर सिंह और सलमान खान भी आर्यन की सीरीज में कैमियो रोल करते दिखाई देंगे। सीरीज में एक्ट्रेस सहर बांबा लीड रोल में हैं। इस सीरीज को गौरी खान ने प्रोड्यूस किया है।
Bigg Boss 19: 'मैं गधी लग रही हूं यहां पर?', शो 'बिग बॉस' के स्टेज पर पहुंचकर बोलीं उर्फी जावेद, वीडियो वायरल
कब से होगा प्रीमियर
सनी देओल के पोस्ट पर नेटिजन्स के मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं। शाहरुख खान के फैंस सनी देओल के पोस्ट पर पॉजिटिव कमेंट्स कर तारीफ कर रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स सनी देओल पर कथित तौर पर नेपोटिज्म को बढ़ावा देने का आरोप लगा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'नेपोटिज्म'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आपकी वजह से वीडियो देख लिया। मैं समझ सकती हूं, दोस्ती निभानी पड़ती है'। 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' का प्रीमियर 18 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर होगा।