फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Uorfi Javed At Salman Khan Hosted Show Bigg Boss 19 Jio Hotstar video viral

Bigg Boss 19: 'मैं गधी लग रही हूं यहां पर?', शो 'बिग बॉस' के स्टेज पर पहुंचकर बोलीं उर्फी जावेद, वीडियो वायरल

Sun, 24 Aug 2025 02:50 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 24 Aug 2025 02:50 PM IST
सार

Bigg Boss 19: 'बिग बॉस 19' के प्रीमियर की घड़ियां नजदीक हैं। आज रात रविवार से यह शो शुरू हो रहा है। दर्शक बेकरारी से इंतजार कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Uorfi Javed At Salman Khan Hosted Show Bigg Boss 19 Jio Hotstar video viral
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

आज रविवार 24 अगस्त से 'बिग बॉस 19' का आगाज हो रहा है। इस बार भी सलमान खान शो को होस्ट करेंगे। प्रतिभागियों के नाम को लेकर कयास लग रहे हैं। फाइनल नाम कुछ देर में स्पष्ट हो जाएंगे। बता दें कि शो हर रोज रात नौ बजे कलर्स और जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध रहेगा। शो के प्रीमियर से पहले उर्फी जावेद का वीडियो सामने आया है। जियो हॉटस्टार के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है।

विज्ञापन


जियो हॉटस्टार ने शेयर किया पुराना वीडियो
जियो हॉटस्टार के इंस्टाग्राम अकाउंट से आज रविवार को एक वीडियो शेयर किया गया है। इसमें उर्फी जावेद की झलक देखी जा सकती है। वे पूछ रही हैं, 'मैं गधी लग रही हूं यहां पर?'। दरअसल, वीडियो में उर्फी और प्रतीक सहजपाल नजर आ रहे हैं। प्रतीक से पूछा जा रहा है, 'आप स्टॉक करते हैं इन्हें'? इस पर प्रतीक कहते हैं, 'स्टॉक नहीं करता, एक्सप्लोर करने पर तो 50 लोगों की फोटो आ जाती हैं। गधे-घोड़े भी आ जाते हैं'। तब उर्फी कहती हैं, 'मैं गधी लग रही हूं यहां पर'?
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)




नेटिजन्स ने दी प्रतिक्रिया
जानकारी के लिए बता दें कि यह पुराना वीडियो है। इस वीडियो पर नेटिजन्स के दिलचस्प कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'प्रतीक भाई कमाल कर दिया'। हालांकि, कुछ यूजर सवाल कर रहे हैं कि पुराना वीडियो क्यों डाला? 

Bigg Boss Host List: सलमान खान ही नहीं, शिल्पा शेट्टी से लेकर संजय दत्त तक; ये सेलेब भी रहे ‘बिग बॉस’ के होस्ट

बिग बॉस ओटीटी में नजर आ चुकी हैं उर्फी
बता दें कि सोशल मीडिया सेंसेशन और इन्फ्लुएंसर उर्फी जावेद बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन में हिस्सा ले चुकी हैं। इस रियलिटी शो से उन्हें खास पहचान मिली। देखना दिलचस्प होगा कि आज 'बिग बॉस 19' के ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड में उर्फी किस अंदाज में नजर आती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed