फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   sunny deol Akshaye Khanna dia mirza tillotama shome Movie Ikka Trailer Released Netflix

Ikka: 'बड़ा केस है, ढाई किलो का हाथ जरूरी है'; कोर्टरूम में फिर दहाड़े सनी देओल; क्या 'रहमान डकैत' को बचाएंगे?

Mon, 29 Jun 2026 06:05 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 29 Jun 2026 06:05 PM IST
सार

Ikka Trailer: सनी देओल एक बार फिर कोर्टरूम में अपनी दमदार आवाज के साथ गरजते दिखे हैं। उनका 'दामिनी' वाला अंदाज दर्शकों को याद आ जाएगा।

विज्ञापन
sunny deol Akshaye Khanna  dia mirza tillotama shome Movie Ikka Trailer Released Netflix
इक्का ट्रेलर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सनी देओल की आगामी फिल्म 'इक्का' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म के जरिए अभिनेता ओटीटी डेब्यू कर रहे हैं। 'इक्का' में अक्षय खन्ना भी अहम भूमिका में हैं। यह एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है।

विज्ञापन

Trending Videos

sunny deol Akshaye Khanna  dia mirza tillotama shome Movie Ikka Trailer Released Netflix
इक्का ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब

क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म में सनी देओल, अक्षय खन्ना, दीया मिर्जा और तिल्लोतामा शोम अहम भूमिकाओं में हैं। ट्रेलर की शुरुआत सनी देओल की आवाज के साथ होती है। वे कह रहे हैं, 'आप कोर्ट को बताएंगे कि उस रात क्या हुआ था'? अदालत में सुनवाई का नजारा है और इसी के साथ अक्षय खन्ना की एंट्री होती है। वे कहते हैं, 'इंसान कुछ चाहता है और होता कुछ और है।' इसके बाद अगले दृश्य में पुलिस अक्षय खन्ना को पकड़कर ले जाती दिखी है। अक्षय खन्ना फिल्म में मशहूर इंडस्ट्रियलिस्ट हर्षवर्धन गौर के बेटे शौर्यमान गौर की भूमिका में हैं। शौर्यमान का नाम एक मर्डर केस में सामने आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

sunny deol Akshaye Khanna  dia mirza tillotama shome Movie Ikka Trailer Released Netflix
इक्का ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब

सनी देओल का दिखा दमदार अंदाज
सनी देओल वकील अर्जुन मेहरा की भूमिका में हैं, जो शहर के नामी वकील हैं। वह शौर्यमान का केस लड़ते हैं। उनके कुछ दमदार डायलॉग हैं। सनी देओल कहते हैं, 'हम कोर्ट में जीतने के लिए नहीं, हक के लिए लड़ते हैं'। शौर्यमान और अर्जुन मेहरा के बीच डील होती है। ट्रेलर में एक वकील की भूमिका में सनी देओल का वही अंदाज नजर आया है जो फिल्म 'दामिनी' (1993) में दिखा था।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

विज्ञापन

sunny deol Akshaye Khanna  dia mirza tillotama shome Movie Ikka Trailer Released Netflix
इक्का ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब

कब रिलीज होगी 'इक्का'
यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। आज इसका ट्रेलर जारी किया हया है। इसके साथ लिखा है, 'सबसे बड़े केस के लिए सबसे बड़ा खिलाड़ी चाहिए। इक्का आ रहा है।' यह सीरीज 10 जुलाई से स्ट्रीम होगी। ट्रेलर को दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। अक्षय खन्ना एक बार फिर छा गए हैं। वहीं, सनी देओल ने भी फिल्म के प्रति उत्साह जगा दिया है।





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed