फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   sunjay kapur net worth death karisma kapoor children inheritance sona comstar

Sunjay Kapur: संजय कपूर की करोड़ों की संपत्ति का मालिक कौन? करिश्मा कपूर के बच्चों को मिलेगा कितना हिस्सा?

Mon, 16 Jun 2025 02:17 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Mon, 16 Jun 2025 02:17 PM IST
सार

Sunjay Kapur Net Worth: बिजनेसमैन संजय कपूर के निधन के बाद अब ये सवाल उठ रहा है कि उनकी करोड़ों की संपत्ति में से करिश्मा कपूर के बच्चों को कितना हिस्सा मिलेगा। 

विज्ञापन
sunjay kapur net worth death karisma kapoor children inheritance sona comstar
संजय कपूर नेट वर्थ - फोटो : एक्स

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और मशहूर उद्योगपति संजय कपूर का हाल ही में निधन हो गया। 12 जून को यूके में हार्ट अटैक आने से उनकी मौत हो गई, जिसके बाद से कारोबारी जगत और उनके करीबियों में शोक की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन

संजय कपूर की नेट वर्थ
संजय कपूर न सिर्फ एक सफल बिजनेसमैन थे, बल्कि सोना कॉमस्टार जैसी बड़ी ऑटोमोटिव कंपनी के चेयरमैन भी थे। इस कंपनी का बाजार मूल्य लगभग 31,000 करोड़ रुपये बताया गया है। उनके अचानक निधन के बाद अब सवाल उठने लगे हैं कि इतनी बड़ी कारोबारी विरासत को कौन संभालेगा और सबसे बड़ी बात करिश्मा कपूर के बच्चों को इस संपत्ति में कितना हिस्सा मिलेगा? पैपराजी पेज ताहिर जासूस ने संजय कपूर का एक पुराना वीडियो शेयर किया है।

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by tahirJasus 007 (@tahirjasus2)

विज्ञापन
विज्ञापन



ये खबर भी पढ़ें: Junaid Khan: क्या पापा आमिर खान की कोई भूमिका परदे पर करना चाहेंगे जुनैद खान? अभिनेता ने दिया मजेदार जवाब

कौन बनेगा उत्तराधिकारी?
संजय कपूर के तीन बच्चे हैं- दो बच्चे समायरा और कियान, जो करिश्मा कपूर से हैं और उनकी कस्टडी करिश्मा के पास है, जबकि तीसरे बेटे अजारियास का जन्म उनकी तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव से हुआ था। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि संजय के निधन के बाद उनकी संपत्ति की कमान किसके हाथ में जाएगी। रिपोर्ट्स में ये अनुमान लगाया जा रहा है कि उनकी बहनें मंदिरा कपूर और सुपर्णा मोटवानी कंपनी के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है।

sunjay kapur net worth death karisma kapoor children inheritance sona comstar
संजय कपूर और करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

करिश्मा कपूर के बच्चों के भविष्य पर चर्चा
संजय कपूर की कुल संपत्ति लगभग 10,300 करोड़ आंकी गई है। ऐसे में ये स्वाभाविक है कि लोग जानना चाहेंगे कि उनके बच्चों को इस दौलत में क्या हिस्सा मिलेगा। जानकारी के मुताबिक, संजय ने अपने बच्चों की सुरक्षा और भविष्य को ध्यान में रखते हुए पहले ही एक लेगेसी प्लान तैयार किया था। रिपोर्ट्स बताती हैं कि उन्होंने समायरा और कियान को 14 करोड़ रुपये के बॉन्ड्स गिफ्ट किए थे और उनके लिए 10 लाख रुपये प्रतिमाह की स्थायी आय सुनिश्चित की थी।

संजय की मौजूदा पत्नी के पास कानूनी अधिकार
हालांकि, संजय की वर्तमान पत्नी प्रिया सचदेव को कानूनी रूप से उनकी संपत्ति की देखरेख का अधिकार मिला है, जिससे भविष्य में संपत्ति को लेकर कानूनी प्रक्रिया भी जटिल हो सकती है।

संजय कपूर की निजी जिदंगी 
संजय कपूर की निजी जिंदगी भी हमेशा चर्चा में रही। उनकी पहली शादी फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से 1996 में हुई थी, जो चार साल बाद टूट गई। इसके बाद उन्होंने 2003 में करिश्मा कपूर से शादी की, लेकिन ये रिश्ता भी 2016 में तलाक पर खत्म हुआ। फिर उन्होंने प्रिया सचदेव से तीसरी शादी की थी, जिनसे उन्हें एक बेटा भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed