फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sunita Ahuja Reveals I And Govinda Have Been Living In Different Home For 15 Years Said I Am Upset From Rumour

Sunita Ahuja: ‘मैं और गोविंदा 15 साल से अलग घरों में रहते हैं’, पत्नी सुनीता का खुलासा; बोलीं- नाराजगी है

Tue, 30 Sep 2025 08:55 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 30 Sep 2025 08:55 AM IST
सार

Govinda-Sunita Marriage: सुनीता आहूजा ने एक बार फिर गोविंदा के साथ अपनी शादी, तलाक और रिश्तों पर बात की है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा?

विज्ञापन
Sunita Ahuja Reveals I And Govinda Have Been Living In Different Home For 15 Years Said I Am Upset From Rumour
सुनीता आहूजा और गोविंदा - फोटो : इंस्टाग्राम-@officialsunitaahuja और सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। कुछ दिनों पहले तक पत्नी सुनीता आहूजा से तलाक की खबरों को लेकर एक्टर काफी चर्चाओं में थे। हालांकि, दोनों की ओर से ये स्पष्ट किया गया कि वो साथ में हैं। अब एक बार फिर सुनीता आहूजा ने तलाक, गोविंदा के अफेयर और अपनी निजी जिंदगी को लेकर बात की। उन्होंने एक बार फिर इस तरह की तमाम अफवाहों को सिरे से खारिज किया। 

विज्ञापन

‘गोविंदा के परिवार के लोग हमें खुश नहीं देखना चाहते’
सुनीता आहूजा के लेटेस्ट वीडियो व्लॉग में भोजपुरी अभिनेत्री संभावना सेठ नजर आईं। इस दौरान संभावना ने सुनीता से कई व्यक्तिगत सवाल भी किए। इस दौरान सुनीता ने गोविंदा के अफेयर की अफवाहें सुनने की बात स्वीकार की और कहा कि अगर उन्होंने गोविंदा को धोखा देते हुए पकड़ा, तो वह मीडिया को सबसे पहले यह बात बताएंगी। सुनीते ने कहा, ‘समस्या ये है कि इनके परिवार में लोग हैं जो मुझे और गोविंदा को साथ नहीं देखना चाहते। वो सोचते हैं इनका परिवार इतना खुश क्यों है क्योंकि उनके खुद के बीवी बच्चे मर गए हैं। गोविंदा अच्छे लोगों के साथ उठते-बैठते नहीं हैं। तो क्या है ना जैसा मैं बोलती हूं, अगर तुम गंदे लोगों के साथ रहोगे तो वैसे बन जाओगे। आज मेरा फ्रेंड सर्कल नहीं है, मेरे बच्चे मेरे दोस्त हैं।

विज्ञापन

अफवाहों से परेशान होती हूं
अफेयर और अन्य अफवाहों से परेशान होने को लेकर सुनीता ने कहा कि मैं और ची ची 15 साल से अलग-अलग घरों में आमने-सामने ही रहते हैं। लेकिन आना जाना तो करते रहते हैं न घर पर। जो अच्छी औरत को दुख देगा वो कभी सुखी नहीं रहेगा, बेचैन रहेगा। मैंने बचपन से लेके अपनी पूरी जिंदगी दे दी उनको, आज भी इतना प्यार करती हूं। नाराजगी बिल्कुल है, क्योंकि मैं भी तो सुन ही रही हूं। मैं भी इन अफवाहों से बिल्कुल ही परेशान होती हूं, लेकिन मैं बहुत मजबूत हूं क्योंकि मेरे पास मेरे बच्चे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Sunita Ahuja Reveals I And Govinda Have Been Living In Different Home For 15 Years Said I Am Upset From Rumour
सुनीता अहूजा - फोटो : इंस्टाग्राम-@officialsunitaahuja

स्ट्रगल करती नई लड़कियां शुगर डैडी ढूंढती हैं
गोविंदा के एक नई मराठी अभिनेत्री के साथ अफेयर की चर्चाओं पर भी सुनीता ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ‘क्या होता है ना जो लड़कियां आजकल आती हैं स्ट्रगल करने के लिए, इनको शुगर डैडी की आदत पड़ गई है। कोई ना कोई लड़कियां सोचती हैं कि हमारा घर चल जाएगा, पॉकेट मनी मिल जाएगी। जब तक मैं ना पकड़ूं, लेकिन अगर पकड़ लिया तो फिर वो कहते हैं, मेरा सनी देओल का हाथ है 5 किलो का।

यह खबर भी पढ़ेंः Manish Chaudhari: ‘कोयला प्रेशर पड़ने पर हीरा बनता है’, आर्यन खान को लेकर बोले ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ एक्टर मनीष

इंसान को झूठ बोलने की आदत हो गई है
इस दौरान संभावना सेठ ने सुनीता से पूछा, ‘आपको लगता है कि अब समय आ गया है कि मुझे पता लगाना चाहिए क्योंकि इतनी बातें मैं सुन रही हूं?’ इस पर सुनीता ने जवाब दिया, ‘क्या होता है ना एक शर्मिंदगी भरी बात होती है। आपकी इतनी उम्र हो गई है, बच्चे बड़े हो गए हैं, आप क्या कर रहे हो? बच्चे भी पूछते हैं, लेकिन इंसान को झूठ बोलने की आदत है, तो झूठ पे झूठ बोले जाता है ना। 

गणेश चतुर्थी पर साथ आए थे गोविंदा-सुनीता
कई दिनों तक चलीं तलाक की अफवाहों के बाद गोविंदा और सुनीता गणेश चतुर्थी के दौरान एक साथ आए थे। इस दौरान दोनों ने एक बार फिर तलाक की खबरों को नकारा था और साथ में गणेश उत्सव में शामिल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed