फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sunil Pal Reveals Why He Considers Munawar Faruqui Samay Raina And Ranveer Allahbadia Terrorists

सुनील पाल ने बताया क्यों मुनव्वर फारूकी और समय रैना को बताया था आतंकवादी; बोले- ये गरीब हैं, नहाते तक नहीं

Tue, 20 Jan 2026 08:26 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 20 Jan 2026 08:26 PM IST
सार

Sunil Pal: कॉमेडियन सुनील पाल ने अपने उस कमेंट पर बात की जिसमें उन्होंने समय रैना, मुनव्वर फारूकी और रणवीर अल्लाहबादिया को आतंकवादी बताया था। जानिए उन्होंने इसके पीछे दी क्या वजह…

विज्ञापन
Sunil Pal Reveals Why He Considers Munawar Faruqui Samay Raina And Ranveer Allahbadia Terrorists
समय रैना, सुनील पाल और मुनव्वर फारूकी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कॉमेडियन सुनील पाल अक्सर अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। इंडियाज गॉट लेटेंट शो को लेकर हुए विवाद के बाद सुनील पाल ने मुनव्वर फारूकी, समय रैना और पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया को आतंकवादी करार दिया था। अब सुनील पाल ने बताया कि आखिर क्यों वो इन कॉमेडियन और पॉडकास्टर को आतंकवादी मानते हैं? जानिए उन्होंने इसके पीछे क्या तर्क दिया।

विज्ञापन

इसलिए मुनव्वर फारूकी को बोला आतंकवादी 
सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में जब सुनील पाल से पूछा गया कि उन्होंने मुनव्वर फारूकी को आतंकवादी क्यों कहा। तो उन्होंने  कि अगर आपको ये सब करने में शर्म नहीं आई तो मुझे बोलने में शर्म क्यों आएगी। आप के समझ को हमारे Gen Z को, अगर आप खुलेआम देखें तो उन्हें ये दिशा दी जा रही है कि अगर आप स्टैंडअप कॉमेडियन बनना चाहते हैं तो आपको राजू श्रीवास्तव, जॉनी लीवर, कपिल शर्मा, सुनील पाल को फॉलो करने की जरूरत नहीं है। आपको हमें फॉलो करना होगा। अगर आप हमें फॉलो करते हैं तो आपको डबल मीनिंग, तीखे विषयों, टॉयलेट ह्यूमर और गंदी भाषा का इस्तेमाल करना होगा। इसके अलावा क्या होता है? वे समाज और आने वाली पीढ़ी को ये सब दे रहे हैं, तो क्या जो इसे फैलाता है और हमारे युवाओं को गुमराह करता है, वो आतंकवादी नहीं है? आतंकवादी सिर्फ वो नहीं होता जो किसी को मारता है, आतंकवादी वो भी होता है जो विचारों और सोच से मारता है और तरक्की रोकता है। वो भी आतंकवाद है।

विज्ञापन

मैंने बेचारों को नहीं, विचारों को कहा
जब उनसे पूछा गया कि आपने समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया को भी आतंकवादी कहा था, इस पर कॉमेडियन ने कहा कि मैंने यह बात पूरी तरह से कही थी। मैंने यह उनके विचारों के लिए कहा था। इन बेचारों को नहीं कह रहा हूं, इन विचारों को कह रहा हूं। ये बहुत गरीब लोग हैं। उनके पास कुछ नहीं है। उनके पास ठीक से कपड़े भी नहीं हैं। वे टी-शर्ट पहनकर मंच पर आते हैं। वे नहाते नहीं हैं और उनकी दाढ़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः ‘दूसरे को गिराने के लिए लोग खूब पैसा खर्च करते हैं’, निधि अग्रवाल ने खोली निगेटिव पीआर कल्चर की पोल

बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आए हैं सुनील पाल
सुनील पाल साल 2005 में द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज के विजेता रहे थे। इसके बाद उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। इनमें ‘हेरा फेरी’, ‘अपना सपना मनी मनी’, ‘बॉम्बे टू गोवा’, ‘क्रेजी 4’ और ‘किक’ जैसी फिल्में शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed