फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nidhhi Agerwal Expose Negative PR Culture Says It Affects Actors Mental Health People Pay Lot Of Money To It

‘दूसरे को गिराने के लिए लोग खूब पैसा खर्च करते हैं’, निधि अग्रवाल ने खोली निगेटिव पीआर कल्चर की पोल

Tue, 20 Jan 2026 07:50 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 20 Jan 2026 07:50 PM IST
सार

Nidhhi Agerwal On Negative PR: बीते दिनों भीड़ का शिकार हुईं निधि अग्रवाल ने अब निगेटिव पीआर को लेकर बात की। जानिए उन्होंने पीआर कल्चर को लेकर क्या खुलासे किए…

विज्ञापन
Nidhhi Agerwal Expose Negative PR Culture Says It Affects Actors Mental Health People Pay Lot Of Money To It
निधि अग्रवाल - फोटो : इंस्टाग्राम-@nidhhiagerwal

विस्तार

अभिनेत्री निधि अग्रवाल हाल ही में प्रभास के साथ फिल्म ‘द राजा साब’ में नजर आई थीं। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से कोई खास प्रतिक्रिया नहीं मिली। अब निधि अग्रवाल ने पीआर कल्चर और पैसे देकर कराए जाने वाले निगेटिव पीआर पर अपनी राय रखी है। निधि ने बताया कि कैसे अक्सर पैसे का इस्तेमाल प्रतिभा को बढ़ावा देने के बजाय लोगों को नीचा दिखाने के लिए किया जाता है।

विज्ञापन

यहां बहुत निगेटिव पीआर होता है
रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान निधि अग्रवाल ने खुलासा किया कि उन्हें भी निगेटिव पीआर का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कहा कि इतना निगेटिव पीआर होता है। बहुत सारे तरीकों से हमले होते हैं। यहां तक कि बुक माय शो और आईएमडीबी रेटिंग्स जैसी चीजें भी। पेड रिव्यूज का एक खास वर्ग भी है। लोग दूसरों को नीचा दिखाने के लिए बहुत पैसा खर्च करते हैं। कभी-कभी मुझे लगता है कि लोग खुद को ऊपर उठाने से ज्यादा पैसा दूसरों को नीचे गिराने में लगाते हैं। हाल ही में मुझ पर भी एक दो निगेटिव अभियान शुरू हुए थे, लेकिन हमने उन्हें तुरंत रोक दिया। क्योंकि मैंने सोचा यार मैं तो खुद को अच्छे तरीके से आगे बढ़ाऊंगी, लेकिन अगर तुम कुछ नकारात्मक करोगे, तो मैं भी तुम्हें वैसा ही जवाब दूंगी।

विज्ञापन

वरुण और कार्तिक पर हुए निगेटिव पीआर को बताया गलत
हाल ही में वरुण धवन और कार्तिक आर्यन पर हुए निगेटिव पीआर हमलों के बारे में बात करते हुए निधि ने कहा कि यह बहुत बुरा है। लोग इसके लिए बहुत पैसा खर्च करते हैं। मुझे लगता है कि यह बहुत ही खराब है। क्योंकि अभिनेता बहुत संवेदनशील और भावुक होते हैं। वे अंदर से बच्चों जैसे होते हैं। मुझे लगता है कि यह उनके मानसिक स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। आपको ऐसा लगता है जैसे आप पर हमला किया जा रहा है। सार्वजनिक हस्तियां सार्वजनिक संपत्ति नहीं होतीं। घर पर सबके माता-पिता होते हैं और आप उनके प्रति जवाबदेह होते हैं। यह ठीक नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः कैटी पेरी के साथ शाहरुख ने दिए पोज, ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ और ‘स्क्विड गेम्स’ फेम इन स्टार्स से भी की मुलाकात

सच्चे इंसान हैं वरुण और कार्तिक
कार्तिक आर्यन और वरुण धवन की तारीफ करते हुए निधि ने उन्हें सच्चे इंसान बताया। उन्होंने कहा कि वरुण बहुत ही मासूम, प्यारे और प्रोत्साहित करने वाले हैं। वो हमेशा नए कलाकारों का साथ देते हैं। वहीं कार्तिक काफी मेहनती हैं और उन्होंने अपनी दम पर आज ये मुकाम हासिल किया है।

बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई ‘द राजा साब’
निधि अग्रवाल हाल ही में प्रभास के साथ फिल्म 'द राजा साहब' में नजर आईं थीं। मारुति द्वारा निर्देशित यह हॉरर-कॉमेडी बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्म में इसके अलावा संजय दत्त, मालविका मोहनन, रिद्धि कुमार और जरीना वहाब भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed