फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sunil Lahri Shared a video of Laxman Meghnath Fight of Ramayan episode made a world Record on Social Media

Ramayan: 'रामायण' के इस एपिसोड ने अपने नाम किया था वर्ल्ड रिकॉर्ड, 'लक्ष्मण' ने वीडियो साझा कर कहा धन्यवाद

Sun, 16 Apr 2023 01:47 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sun, 16 Apr 2023 01:47 PM IST
सार

कोरोना महामारी में इस सीरियल को दोबारा टेलीकास्ट किया गया था, जिसमें इस सीरियल ने  एपिसोड्स ने रिकॉर्ड तोड़ टीआरपी हासिल की थी। अब इस सीरियल के नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। तो चलिए जानते हैं आखिर मामला क्या है।

विज्ञापन
Sunil Lahri Shared a video of Laxman Meghnath Fight of Ramayan episode made a world Record on Social Media
रामायण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

‘रामायण’ का नाम सुनते ही आंखो के सामने रामानंद सागर की ‘रामायण’ आ जाती है। यह शो 80 के दशक की वह खूबसूरती है, जब मेगा सीरियल रामायण का टेलीकास्ट टीवी पर हर रविवार को किया जाता था। इस दिन सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता था। लगभग हर घर में सीरियल के पात्रों की चर्चा जरूर रहती थी। कोरोना महामारी में इस सीरियल को दोबारा टेलीकास्ट किया गया था, जिसमें इस सीरियल ने  एपिसोड्स ने रिकॉर्ड तोड़ टीआरपी हासिल की थी। अब इस सीरियल के नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। तो चलिए जानते हैं आखिर मामला क्या है।

विज्ञापन
 

सुनील ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

हाल ही में, लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो साझा करते हुए ऑडियंस को यह याद दिलाया है कि तीन साल पहले 16 अप्रैल 2020 को ही उस एपिसोड को टेलीकास्ट किया गया था जिसमें लक्ष्मण और मेघनाद का युद्ध दिखाया गया था। दर्शकों ने इस एपिसोड को इतना पसंद किया कि  इसे 77.7 मिलियन व्यूअरशिप मिली। बता दें कि इसे  तब 7.7 करोड़ लोगों ने देखा था, जोकि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड था।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sunil Lahri (@sunil_lahri)

 

 

लक्ष्मण-मेघनाद युद्ध वाले एपिसोड ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

रामायण के लक्ष्मण यानी सुनील ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो साझा करते हुए दर्शकों को धन्यवाद किया और कैप्शन में लिखा है,  ‘आज ही के दिन 16 अप्रैल 2020 में रामायण के लक्ष्मण-मेघनाद युद्ध वाले एपिसोड ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जो, ये अपने आप में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है। 77.7 मिलियन व्यूअरशिप के लिए आप सबका धन्यवाद, यह सब आप लोगों की वजह से संभव हो पाया। साथ ही उन्होंने लक्ष्मण और मेघनाद के युद्ध वाले सीन की कुछ झलक भी शेयर की।’

Anil Kapoor: 'कहीं भी जाने को तैयार हूं, बस...', साउथ इंडस्ट्री में काम करने के सवाल पर बोले अनिल कपूर

 

शो को मिला दर्शकों का प्यार

आपको बता दें कि रामायण सीरियल में सुनील ने लक्ष्मण के किरदार से दर्शकों का मन मोहा था। वहीं, दूसरी तरफ  विजय अरोड़ा मेघनाद के रोल में काफी जंच रहे थे। रामायण शो तो खत्म हो गया, लेकिन इसने कलाकार के निभाए किरदारों को युगों-युगों तक अमर कर दिया। दर्शक हमेशा इन पात्रों को अपने किरदार में देखने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed