फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   anil kapoor talked about work in south film industry actor said ready to go anywhere but the role is good

Anil Kapoor: 'कहीं भी जाने को तैयार हूं, बस...', साउथ इंडस्ट्री में काम करने के सवाल पर बोले अनिल कपूर

Sun, 16 Apr 2023 01:23 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 16 Apr 2023 01:23 PM IST
सार

अनिल कपूर हाल ही में रिलीज हुई द नाइट मैनेजर में नजर आए हैं। इस सीरीज में उनके साथ आदित्य रॉय कपूर और शोभिता धूलिपाला नजर आए। डिजिटल प्लेटफॉर्म के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा डिजिटल प्लेटफॉर्म के कारण अब लोगों तक मूल कंटेट आसानी से पहुंच जाता है।

विज्ञापन
anil kapoor talked about work in south film industry actor said ready to go anywhere but the role is good
अनिल कपूर - फोटो : social media

विस्तार

अनिल कपूर हिंदी सिनेमा में काफी समय से सक्रिय हैं। उन्होंने एक से बढ़कर फिल्में दी हैं। अनिल कपूर अपनी फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। उनके बारे में कहा जाता है कि वह अपनी उम्र के साथ और जवान होते जा रहे हैं। हाल ही में उनकी वेब सीरीज द नाइट मैनेजर डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई है। अब वह बहुत जल्द फाइटर और एनिमल में नजर आने वाले हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता ने साउथ फिल्मों में काम करने पर बात की। 

विज्ञापन

डिजिटल प्लेटफार्म अच्छा साधन है
अनिल कपूर हाल ही में रिलीज हुई द नाइट मैनेजर में नजर आए हैं। इस सीरीज में उनके साथ आदित्य रॉय कपूर और शोभिता धूलिपाला नजर आए। डिजिटल प्लेटफॉर्म के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा डिजिटल प्लेटफॉर्म के कारण अब लोगों तक मूल कंटेट आसानी से पहुंच जाता है। जब लोगों को इस बारे में पता नहीं था तब चीजें आसानी से नहीं मिल पाती थीं, लेकिन आजकल डिजिटल प्लेटफार्म की वजह से लोगों को मौलिक कंटेंट के बारे में पता लग जाता है। अंतरराष्ट्रीय कंटेंट भी दर्शकों के लिए सुलभ है।

इसे भी पढ़ें- Honey Singh: 'छह साल तक नहीं की फोन पर बात...’,मानसिक बीमारी से जूझे हनी सिंह का वर्षों बाद छलका दर्द

विज्ञापन
विज्ञापन

रीमेक फिल्मों पर बोले अनिल कपूर
रीमेक और साउथ सिनेमा में काम करने के सवाल पर अनिल कपूर ने कहा, 'अमेरिकन शो होमलैंड इजरायली शो प्रिजनर्स आफ वार से प्रेरित होकर बना है। मेरी फिल्म वो सात दिन, बेटा, विरासत, जुदाई किताबों पर आधारित थीं। जो कहानियां अच्छी होती हैं, उन पर कभी शो बनते हैं, तो कभी फिल्में। हम बतौर कलाकार स्क्रिप्ट सुनते हैं, फिर देखते हैं कि उसके पीछे कौन निर्माता है, कौन निर्देशित कर रहा है। सब चीजें सही हो जाती हैं तो हम हां कर देते हैं।'

विज्ञापन

साउथ इंडस्ट्री में जाने पर दिया ऐसा रिएक्शन
बता दें कि बीते दिनों अनिल कपूर ने कांतारा के निर्देशक ऋषभ शेट्टी के साथ काम करने की इच्छा जताई थी। इस बारे में जब अनिल कपूर से सवाल किया गया कि क्या उनका झुकाव दक्षिण की ओर हो रहा है, तो अभिनेता ने कहा, मैं कहीं भी जाने को तैयार हूं, बस रोल अच्छा हो, निर्देशक अच्छा हो और थोड़े बहुत पैसे मिल जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed