फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Suniel shetty congratulate kl rahul for his contribution in winning icc champions trophy

Suniel Shetty: एक्टर ने के एल राहुल की तारीफों के बांधे पुल, यूजर बोले- ‘आपका दामाद सोना है शेट्टी साहब’

Mon, 10 Mar 2025 04:22 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Mon, 10 Mar 2025 04:22 PM IST
सार

Suniel Shetty: हाल ही में भारत के चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर सुनील शेट्टी ने के एल राहुल को बधाई दी। पोस्ट पर नेटिजंस के शानदार कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा कि ससुर हो तो ऐसा।

विज्ञापन
Suniel shetty congratulate kl rahul for his contribution in winning icc champions trophy
सुनील शेट्टी और के एल राहुल - फोटो : इंस्टाग्राम- @suniel.shetty

विस्तार

बीते रविवार को भारत ने न्यूजीलैंड को चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। इसे लेकर कई सेलेब्स टीम इंडिया को बधाई दे रहे हैं। दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी टीम इंडिया को बधाई दी, जिसमें उन्होंने अपने दामाद के एल राहुल के बारे में खास संदेश लिखा है। इस पर नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। आइए जानते हैं कि नेटिंजंस ने क्या कमेंट किए। 

विज्ञापन


के एल राहुल की कमान
नौ मार्च को भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में आइसीसी चैंपियंस की ट्रॉफी अपने नाम की। इस पर सेलेब्स द्वारा भारतीय टीम को बधाई संदेश भेजने का तांता लग गया। इसी कड़ी में अभिनेता सुनील शेट्टी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने दामाद के एल राहुल की जीत के दैरान की एक तस्वीर लगाई। साथ ही उसके कैप्शन में ट्वीट किया कि भारतवासियों की शुभकामनाएं और राहुल की कमान। आपको बताते चलें कि अभिनेता की बेटी आथिया शेट्टी क्रिकेटर के एल राहुल की पत्नी हैं। राहुल की सधी हुई पारी ने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। 
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Shriya Pilgaonkar: क्या YRF की सीरीज में हो गई श्रिया की एंट्री? सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दिया संकेत
विज्ञापन
विज्ञापन

 



आपका दामाद सोना है शेट्टी साहब
एक्स पर इस ट्वीट के बाद नेटिजंस की शानदार प्रतिक्रियाएं आने लगी। एक यूजर ने हंसते हुए लिखा कि ससुर हो तो ऐसा, इतना सपोर्ट तो मेरा बाप भी ना करे। दूसरे यूजर ने लिखा कि आपका दामाद सोना है शेट्टी साहब। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा कि आपके दामाद ने अच्छा खेला है अन्ना। 


 

सुनील शेट्टी का वर्कफ्रंट
सुनील शेट्टी फिल्म 'हेरा फेरी 3' में काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं, यह उनकी आगामी फिल्म होगी। इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं। फिल्म के बारे में निर्माता ने इसकी घोषणा अपने जन्मदिन पर की थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed