सुनील शेट्टी ने बेटे अहान शेट्टी को दी जन्मदिन की बधाई, तस्वीर शेयर करते हुए लिखा 'अब आपका वक्त है'
Ahan Shetty Birthday: सुनील शेट्टी ने अपने बेटे अहान शेट्टी के 30वें जन्मदिन पर एक प्यारी पोस्ट लिखी है। पोस्ट के साथ उन्होंने एक शानदार तस्वीर भी शेयर की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
सुनील शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे अहान शेट्टी के जन्मदिन पर उनके साथ एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने पोस्ट में लिखा है 'तुम्हें हिम्मत के साथ अपनी जिंदगी में आगे बढ़ते हुए देख कर सबसे ज्यादा खुशी मिलती है। तुम जो बन गए हो उसके लिए मुझे गर्व है। जो चीजें तुम्हारा इंतजार कर रही हैं, उसके लिए भी मुझे गर्व है। तुमसे एक बात कहना चाहता हूं। घड़ी ने अपने हाथ बदल लिए हैं। अब तुम्हारा वक्त है।'
'बहस के बाद मुझे पीटते थे', 'बिग बॉस 19' फेम मालती चाहर ने मां-बाप को लेकर किया बड़ा खुलासा
सुनील शेट्टी की पोस्ट को कई यूजर्स ने लाइक किया है और कई सेलेब्स ने इस पर कमेंट किए हैं। अभिनेता रजत बेदी ने सुनील शेट्टी की पोस्ट पर दिल वाला इमोजी कमेंट किया है। सोनू सूद ने अहान शेट्टी को जन्मदिन की बधाई दी है। एक यूजर ने अहान शेट्टी को दुआ देते हुए लिखा है 'बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित होगी।'
आपको बता दें कि अहान शेट्टी ने फिल्म 'तड़प' (2021) से बॉलीवुड में कदम रखा था। वह जल्द ही फिल्म 'बॉर्डर 2' का हिस्सा होंगे। यह फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल है। इसमें अहान शेट्टी के अलावा सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और सोनम बाजवा जैसे कलाकार होंगे।