फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sundeep Kishan upcoming film goes on floors will be directed by Dhamaka directorTrinadha Rao Nakkina

Sundeep Kishan: संदीप किशन की आगामी फिल्म की शुरू हुई शूटिंग, इस सुपरहिट फिल्म के निर्देशक के जिम्मे है फिल्म

Wed, 19 Jun 2024 08:19 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Wed, 19 Jun 2024 08:19 PM IST
सार

संदीप किशन आखिरी बार पर्दे पर फिल्म 'ऊरु पेरू भैरवकोना' में नजर आए थे। अब वह जल्द ही धनुष की फिल्म 'रायन' में भी नजर आने वाले हैं। इस बीच उन्होंने बतौर मुख्य अभिनेता अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। 
 

विज्ञापन
Sundeep Kishan upcoming film goes on floors will be directed by Dhamaka directorTrinadha Rao Nakkina
संदीप किशन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

संदीप किशन दक्षिण भारतीय फिल्मों के जाने-पहचाने अभिनेता हैं। वह मुख्य रूप से तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम करते हैं। उन्होंने साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म 'प्रस्थानम' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने अपने फिल्मों के जरिए अपनी एक खास पहचान बना ली है। अब एक बार फिर वह अपने फैंस का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। वह त्रिनाधा राव नक्कीना की अगली फिल्म में नजर आने वाले हैं। अब इस फिल्म को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है। 

विज्ञापन

इन सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स का बिग बॉस में दिखा धमाल, 'वड़ा पाव गर्ल' भी शामिल
विज्ञापन

हैदराबाद में शुरू हो गई है फिल्म की शूटिंग
संदीप आखिरी बार फिल्मी पर्दे पर फिल्म 'ऊरु पेरू भैरवकोना' में नजर आए थे। इस फिल्म को दर्शकों के तरफ से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। संदीप के फैंस के लिए अच्छी खबर है कि वह उन्हें जल्द ही एक बार फिर पर्दे पर देख पाएंगे। वह सुपरस्टार धनुष की फिल्म 'रायन' में एक महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म 26 जुलाई को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा वह अपनी 30वीं फिल्म को लेकर भी व्यस्त चल रहे हैं, जिसका शीर्षक अभी फाइनल नहीं किया गया है। इस फिल्म की शूटिंग आज यानी बुधवार से शुरू भी हो चुकी है। टीम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर इस की जानकारी दी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह फिल्म प्यार और भावनाओं से भरी दिल को छू लेने वाली कहानी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Renukaswamy murder case: रेणुका स्वामी हत्याकांड, पुलिस जांच के दायरे में दर्शन फैन क्लब!
'धमाका' फिल्म के निर्देशक संभाल रहे निर्देशन
कुछ दिन पहले ही फिल्म के लिए औपचारिक पूजा की गई थी, जिसके बाद इस फिल्म की शूटिंग शुरू की गई है। फिल्म का निर्देशन त्रिनाधा राव नक्कीना को सौंपा गया है, जिनका मनोरंजक फिल्में बनाने का अपना एक इतिहास है। नक्कीना ने मशहूर अभिनता रवि तेजा की सुपरहिट फिल्म धमाका का निर्देशन किया था। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है। फिल्म के पटकथा और संवाद लिखने की जिम्मेदारी प्रसन्ना कुमार बेजवाड़ा संभाल रहे हैं। उन्होंने 'धमाका' फिल्म की सफलता में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। फिल्म का निर्माण एके एंटरटेनमेंट, हास्य मूवीज और जी स्टूडियोज के द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। 
Sidharth Malhotra: मेघना गुलजार की फिल्म से बाहर हुए सिद्धार्थ? फिल्म को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed