फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Renukaswamy murder case: Darshan fan clubs under police scanner murder mystery kannada actor

Renukaswamy murder case: रेणुका स्वामी हत्याकांड, पुलिस जांच के दायरे में दर्शन फैन क्लब!

Wed, 19 Jun 2024 05:27 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 19 Jun 2024 05:27 PM IST
सार

दर्शन थुगुदीपा का फैन क्लब अब पुलिस की जांच के दायरे में हैं। उन्होंने रेणुका स्वामी हत्या मामले की जांच तेज कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कन्नड़ अभिनेता और उनके दोस्त पवित्रा गौड़ा को 15 बाकी लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Renukaswamy murder case: Darshan fan clubs under police scanner murder mystery kannada actor
रेणुका स्वामी हत्याकांड केस (दर्शन) - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेता के एक प्रशंसक रेणुका स्वामी को उनके गृहनगर चित्रदुर्ग से क्लब के एक प्रमुख सदस्य और उसके सहयोगियों द्वारा अपहरण कर लिया गया और बेंगलुरु लाया गया था, जहां उन्हें प्रताड़ित किया गया और उनकी हत्या कर दी गई थी। उनका शव 9 जून को मिला था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेणुका स्वामी ने गौड़ा को अश्लील संदेश भेजे थे, जिससे अभिनेता नाराज हो गए और कथित तौर पर उनकी हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन


दर्शन फैन क्लब
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रेणुका स्वामी हत्या मामले के बाद दर्शन फैन क्लब की भूमिका बहुत संदिग्ध है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चित्रदुर्ग दर्शन फैन क्लब के संयोजक राघवेंद्र उर्फ रघु और उसके साथियों ने पीड़िता (रेणुका स्वामी) के अपहरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। पुलिस राज्य भर में दर्शन फैन क्लबों के प्रमुख सदस्यों और उनकी गतिविधियों की 'स्क्रीनिंग' कर रही है, क्योंकि उन पर पुलिस को कुछ मामलों को लेकर संदेह है। मीडिया रिपोर्ट्स के दर्शन पर यह भी आरोप है कि दर्शन पैसों और रोब के दम पर उन्हें बचा रहा था।
विज्ञापन


फैन क्लब की भूमिका
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फैन क्लब के सदस्यों को कथित तौर पर दर्शन और फिल्म निर्माताओं, निर्देशकों और फाइनेंसरों द्वारा भारी भुगतान किया गया था, ताकि जब भी उनकी फिल्में रिलीज हों तो बॉक्स ऑफिस पर सही माहौल बनाया रखें। यह भी देखा गया है कि जब भी दर्शन की फिल्में प्रतिद्वंद्वी अभिनेता के साथ रिलीज होती थीं, तो ये फैन क्लब के सदस्य अन्य अभिनेताओं के फैन क्लब के सदस्यों के साथ भिड़ जाते थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस दर्शन के खिलाफ उपद्रवी पत्र पर खोलने पर भी विचार कर रही है, क्योंकि उसके कथित तौर पर राज्य के विभिन्न हिस्सों में कुछ उपद्रवियों के साथ संपर्क हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों की गई रेणुका स्वामी की हत्या
फार्मेसी कंपनी में काम करने वाले रेणुका स्वामी ने कथित तौर पर पवित्रा गौड़ा को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक मैसेज भेजे थे। बता दें कि पवित्रा गौड़ा, अभिनेता दर्शन की को स्टार और करीबी दोस्त भी हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार पवित्रा ने दर्शन थोगुदीपा को उनकी ओर से कदम उठाने के लिए उकसाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed