Sumbul-Abdu: 'झूमे जो पठान' पर डांस करते नजर आए अब्दू और सुम्बुल, फैंस बोले- माशा अल्लाह
सुम्बुल तौकीर खान और अब्दू रोजिक अपनी ही दुनिया में मस्त हैं। बिग बॉस 16 फिनाले के बाद दोनों का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वे जबर्दस्त डांस करते नजर आए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान का शो बिग बॉस 16 अब खत्म हो गया है। दर्शकों को इस सीजन का विनर भी मिल गया। एमसी स्टैन ने प्रियंका चाहर चौधरी और शिव ठाकरे को पछाड़ते हुए ट्रॉफी और प्राइज मनी दोनों अपने नाम किए। वहीं, अब इन झंझटों से दूर सुम्बुल तौकीर खान और अब्दू रोजिक अपनी ही दुनिया में मस्त हैं। बिग बॉस फिनाले के बाद दोनों का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वे जबर्दस्त डांस करते नजर आए।
सुम्बुल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह और अब्दू रोजिक शाहरुख खान की फिल्म पठान के गाने पर झूमते दिखाई दिए। अब्दू किंग खान के बहुत बड़े फैन हैं। जब वह बेघर हुए थे, तब वह किंग खान के घर के बाहर उनसे मिलने गए थे। शो के फिनाले में भी उन्होंने सलमान को बताया था कि उन्हें शाहरुख बहुत ज्यादा पसंद हैं।
Shahid Kapoor: असल जिंदगी पर आधारित फिल्म करने जा रहे हैं शाहिद कपूर, 'जर्सी' के प्रोड्यूसर संग मिलाया हाथ
इस वीडियो में सुम्बुल और अब्दू 'झूमे जो पठान' का हुकस्टेप करते नजर आए। वीडियो को शेयर करते हुए सुम्बुल ने लिखा, ‘अपने रॉकस्टार के साथ।’ उन्होंने अब्दू को टैग भी किया। इस क्यूट वीडियो को देखने के बाद फैंस भी खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाए। एक यूजर ने लिखा, ‘इस रील का बेसब्री से इंतजार था।’ एक दूसरे यूजर ने कहा, ‘माशा अल्लाह, माशा अल्लाह।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘बहुत क्यूट है। छोटा भाईजान और सुम्बया।’
A post shared by Sumbul Touqeer (@sumbul_touqeer)
">http://
बता दें कि बिग बॉस का 16वां सीजन दो हिस्सों में बांटा गया था, एक मंडली और दूसरा नॉन मंडली। मंडली में शिव ठाकरे, साजिद खान, निमृत कौर अहलूवालिया, एमसी स्टैन के अलावा अब्दू रोजिक और सुम्बुल तौकीर खान भी शामिल थे। ये दोनों ही खिलाड़ी उम्र में सबसे छोटे थे। ऐसे में इनकी खूब बनती भी थी। अब्दू शो में सुम्बुल को तौकीर की बेटी कहकर बुलाते थे। इसी वजह से इन दोनों का वीडियो देखकर फैंस खुशी से झूम रहे हैं।