{"_id":"68393190dbccd2c7ed0989c3","slug":"suhana-khan-celebrates-abram-birthday-in-the-absence-of-shah-rukh-and-aryan-khan-video-viral-2025-05-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: सुहाना और गौरी ने मिलकर मनाया अबराम का बर्थडे, शाहरुख और आर्यन की गैरमौजूदगी ने चौंकाया","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Viral Video: सुहाना और गौरी ने मिलकर मनाया अबराम का बर्थडे, शाहरुख और आर्यन की गैरमौजूदगी ने चौंकाया
Fri, 30 May 2025 09:48 AM IST
कामेश द्विवेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Fri, 30 May 2025 09:48 AM IST
सार
Suhana and Gauri Celebrates Abram Birthday: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और गौरी खान के बेटे अबराम का 27 मई को जन्मदिन मनाया गया, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
सुहाना खान और शाहरुख खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
अभिनेता शाहरुख खान के सबसे छोटे बेटे अबराम खान का 27 मई को 12वां जन्मदिन था, जिसके सेलिब्रिशन का वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है। इसे देख किंग खान के फैंस हैरान हो गए हैं, क्योंकि इसमें अभिनेता और उनके बड़े बेटे आर्यन खान नजर नहीं आ रहे हैं। आइए देखें वीडियो।
विज्ञापन
जन्मदिन का मनाया जश्न
शाहरुख खान के सबसे छोटे बेटे अबराम खान खान का 12वां जन्मदिन बहुत धूमधाम से मनाया गया, जिसकी सारी तैयारी अभिनेता की बेटी सुहाना खान ने की थी। 27 मई को मनाए गए इस जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर अब सामने आया है। इस वीडियो में सुहाना अपने भाई अबराम का हाथ पकड़कर उन्हें समारोह स्थल तक ले जाती दिख रही हैं। वहीं उन्होंने अबराम के लिए एक शानदार चॉकलेटी केक का इंतजाम भी किया है।
विज्ञापन
Suhana with gauri and family celebrated abram khan birthday #SuhanaKhan #gaurikhan pic.twitter.com/uwKAkyvSFz
विज्ञापन विज्ञापन— N (@princesse_suee) May 29, 2025
नहीं दिखे शाहरुख और आर्यन खान
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेता शाहरुख खान का पूरा परिवार दिख रहा है। इस समारोह में अबराम की नानी भी आईं थीं। इसका आयोजन मुंबई के आर्ट्स कैफे में किया गया था और खूबसूरत सजावट के साथ लजीज व्यंजनों का भी इंतजाम था। इन सबके अलावा वीडियो में सबसे चौंकाने वाली बात ये सामने आई कि इसमें अभिनेता शाहरुख खान और उनके बेटे नजर नहीं आए, इसने फैंस को हैरान किया। वहीं इस पार्टी में किंग खान की मैनेजर पूजा ददलानी भी पहुंची थीं।
यह खबर भी पढ़ें: This Weekend Release: इस वीकेंड मिलेगा भरपूर मनोरंजन, थिएटर से लेकर ओटीटी पर तक देखिए ये फिल्में और वेब सीरीज
सुहाना खान के बारे में
सुहान खान के काम की बात करें तो वो अपने पिता शाहरुख खान के साथ किंग नामक फिल्म में नजर आएंगी। हालांकि, अभी इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। वहीं, इससे पहले सुहाना खान को 'द आर्चीज' फिल्म में देखा गया था, जो साल 2023 में रिलीज हुई थी।