फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Suchitra Krishnamoorthi Recall AN Incident At Passport Office After Divorce With Shekhar Kapur

Throwback: ‘कितने भी कानून ले आओ, लोगों की सोच बदलना मुश्किल’, SRK के साथ काम कर चुकी एक्ट्रेस ने बताया किस्सा

Sat, 10 May 2025 05:49 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 10 May 2025 05:49 PM IST
सार

Suchitra Krishnamoorthi: बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं, जिनकी शादी सफल नहीं हो सकी। शाहरुख खान के साथ ‘कभी हां कभी ना’ फिल्म में नजर आईं अभिनेत्री अभिनेत्री सुचित्रा कृष्णमूर्ति के साथ भी ऐसा ही हुआ। जिसके बाद उन्हें कई दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा। जानिए कौन है वो अभिनेत्री और किन दिक्कतों से उन्हें होना पड़ा दो-चार।

विज्ञापन
Suchitra Krishnamoorthi Recall AN Incident At Passport Office After Divorce With Shekhar Kapur
सुचित्रा कृष्णमूर्ति - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

“जब तलाक के बाद मैं अपने सरनेम में बदलाव कराने के लिए पासपोर्ट ऑफिस गईं, तो अधिकारी ने मुझसे कहा कि तलाकशुदा लोगों को तत्काल पासपोर्ट नहीं मिलता। मैं घबरा गई।”

विज्ञापन

यह कहना है शाहरुख खान के साथ काम कर चुकीं अभिनेत्री सुचित्रा कृष्णमूर्ति का। सुचित्रा अपनी व्यक्तिगत जिंदगी को लेकर काफी मुखर रहती हैं। वो दिग्गज निर्देशक शेखर कपूर के साथ अपनी पिछली शादी पर भी खुलकर बात करती हैं। अब सुचित्रा ने शेखर कपूर से तलाक के बाद पासपोर्ट कार्यालय में उनके साथ हुई एक घटना को याद किया। जिसमें उन्होंने बताया कि तलाकशुदा लोगों को पासपोर्ट मिलने में किन दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। 

विज्ञापन

पुरानी घटना का किया जिक्र
फिल्मी मंत्रा के साथ अपनी हालिया बातचीत में अभिनेत्री ने अपने बीते दिनों को याद किया। इस दौरान अभिनेत्री ने साझा किया कि जब उनकी बेटी कावेरी छोटी थी तब वो अक्सर विदेश यात्राओं पर रहती थीं। इस दौरान उन्होंने पासपोर्ट ऑफिस में हुई एक चौंकाने वाली घटना को याद किया। घटना का जिक्र करते हुए सुचित्रा ने बताया, “जब शेखर कपूर से तलाक लेने के बाद मैं अपने सरनेम से कपूर हटाने के लिए पासपोर्ट ऑफिस गईं, तो अधिकारी ने पहचान लिया और एक चौंकाने वाली टिप्पणी की। उन्होंने मुझसे कहा कि तलाकशुदा लोगों को तत्काल पासपोर्ट नहीं मिलता। आप 15 दिन बाद आइए। मौजूदा कानूनों के बावजूद समाज के पुरुषवादी सोच और महिलाओं को लेकर लोगों की सोच को बदलना मुश्किल है। कितने भी कानून आ जाएं, सोच वो ही रहेगी।”

विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Dostana 2: क्या ‘दोस्ताना 2’ से बाहर हो गईं जान्हवी कपूर? जानिए किस एक्ट्रेस का नाम आया सामने?

‘बेटी और मेरे सरनेम को लेकर होती थी मुश्किल’
अभिनेत्री सुचित्रा ने इस दौरान शेखर कपूर से तलाक के बाद अपने जीवन में आई चुनौतियों को भी याद किया। एक्ट्रेस बताया, “मैं जब भी अपनी बेटी के साथ विदेश यात्रा पर जाती थी, तो मुझसे हमेशा पूछा जाता था कि मेरा सरनेम मेरी बेटी के सरनेम से अलग क्यों है। इस तरह के भ्रम से बचने के लिए मैंने एक बार अपने नाम में कपूर जोड़ने का फैसला किया। जो मेरी बेटी के उपनाम से मेल खाता है, जिसमें कृष्णमूर्ति और कपूर दोनों शामिल हैं।” 

यह खबर भी पढ़ें: Akshara Singh: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का एलान, नहीं रिलीज करेंगी कोई नया गाना

1999 में शेखर कपूर से की थी शादी
सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने साल 1999 में निर्देशक शेखर कपूर से शादी की थी। हालांकि, लगभग आठ साल बाद साल 2007 में दोनों का तलाक हो गया था। दोनों की एक बेटी भी है, जिसका नाम कावेरी है। सुचित्रा 1994 में आई फिल्म ‘कभी हां कभी ना’ में शाहरुख खान के साथ मुख्य भूमिका में नजर आई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed