फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri ›   Operation Sindoor: Bhojpuri actress Akshara singh came in support of Indian Army Amid India Pakistan Tension

Akshara Singh: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का एलान, नहीं रिलीज करेंगी नया गाना

Sat, 10 May 2025 05:31 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 10 May 2025 05:31 PM IST
सार

India Pakistan Tension: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति चल रही है। इस बीच भारतीय सितारे देश और सशस्त्र बलों के साथ खड़े हैं। भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने भी आज शनिवार को एक अहम एलान किया है। 

विज्ञापन
Operation Sindoor: Bhojpuri actress Akshara singh came in support of Indian Army Amid India Pakistan Tension
अक्षरा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम-@singhakshara

विस्तार

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच जंग जैसे हालात जारी हैं। हाल ही में भारत ने पाकिस्तान और पीओके में 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत मिसाइलों के जरिए कई आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया। इसके बाद तिलमिलाए पाकिस्तान की तरफ से भारत के कई बॉर्डर एरिया में ड्रोन आ रहे हैं। हमारे डिफेंस सिस्टम इन ड्रोन्स को हवा में ही मार गिरा रहे हैं। दोनों देशों के बीच जारी तनाव के बीच फिल्मी सितारे सेना और देश के साथ खड़े हैं। इस कड़ी में भोजपुरी अभिनेत्री ने एक अहम एलान किया है।

विज्ञापन


Khesari Lal Yadav: खेसारी लाल की फिल्म 'गॉडफादर' का दमदार लुक आया सामने, नेटिजन्स बोले- 'ब्लॉकबस्टर है'

विज्ञापन

हालात ठीक होने तक नहीं रिलीज होगा नया गाना
अक्षरा सिंह ने आज शनिवार को इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ लिखा है, 'जब तक सबकुछ ठीक नहीं हो जाता कोई पोस्ट, कोई गाना रिलीज नहीं होगा'। अभिनेत्री ने आगे लिखा है, 'मैं अक्षरा सिंह इस कठिन समय में देश के साथ एकजुटता से खड़ी हूं। हे ईश्वर हमारे देश भारत को आशीर्वाद दें। प्रगति, शांति और समृद्धि प्रदान करें'। 
 

 

 

 

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Akshara singh (@singhakshara) द्वारा साझा की गई पोस्ट

विज्ञापन

जवानों और आम लोगों की सलामती की मांगी दुआ
अक्षरा ने आगे लिखा है, 'हे ईश्वर हमारे देश के जवानों की रक्षा करें। हमारे लोगों को सुरक्षित रखें। एकता और प्रेम से रहने की सद्बुद्धि प्रदान करें'। अक्षरा के इस पोस्ट पर यूजर्स उनकी सराहना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'देश की बेटी हो आप और शेरनी बेटी हो। आज जहां सब चुप हैं, उनको ऐसा लगता है बोलने से उनको नुकसान होगा। देश के प्रति ऐसा भाव रखना आपके प्रति सम्मान को बढ़ा रहा है'। एक यूजर ने लिखा, 'आपके विचार बहुत सुंदर हैं'।

खेसारी से लेकर आम्रपाली दुबे तक इन भोजपुरी एक्टर्स ने ऑपरेशन सिंदूर पर जताई खुशी, जानें क्या बोले सेलेब्स

विज्ञापन

पहलगाम आतंकी हमले के बाद से अक्षरा सिंह लगातार पोस्ट शेयर कर रही हैं। उन्होंने इस घटना पर दुख व्यक्त किया था। इसके बाद भारतीय सेना के 'ऑपरेशन सिंदूर' पर भी उन्होंने सशस्त्र बलों की तारीफ की। कल शुक्रवार को भी उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर भारतीय जवानों की सलामती की दुआ की। आज उन्होंने एलान कर दिया है कि स्थिति सामान्य होने तक नया गाना नहीं लाएंगी। बता दें कि अक्षरा अपनी अदाकारी के साथ-साथ गायकी के लिए भी मशहूर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed