फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Is Janhvi Kapoor Was Replaced By Sreeleela In Film Dostana 2

Dostana 2: क्या ‘दोस्ताना 2’ से बाहर हो गईं जान्हवी कपूर? जानिए किस एक्ट्रेस का नाम आया सामने?

Sat, 10 May 2025 05:30 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 10 May 2025 05:30 PM IST
सार

जाहन्वी कपूर फिल्म ‘दोस्ताना 2’ में कार्तिक आर्यन के साथ नजर आने वाली थीं, अब खबर है कि उन्हें फिल्म में रिप्लेस कर दिया गया है। जानिए, जान्हवी की जगह किस एक्ट्रेस का नाम फिल्म ‘दोस्ताना 2’ के लिए सामने आ रहा है। 

विज्ञापन
Is Janhvi Kapoor Was Replaced By Sreeleela In Film Dostana 2
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor

विस्तार

फिल्म ‘दोस्ताना 2’ कुछ समय के लिए टाल दी गई थी, इस फिल्म में पहले जान्हवी कपूर और कार्तिक आर्यन लीड रोल के लिए चुने गए। एक बार फिर मेकर्स इस फिल्म को बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म से जुड़ा एक नया अपडेट सामने आया है। अब जान्हवी की जगह फिल्म में दूसरी एक्ट्रेस को लिया जा रहा है।  

विज्ञापन


ये एक्ट्रेस होंगी ‘दोस्ताना 2’ का हिस्सा 
न्यूज18 की एक रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ‘दोस्ताना 2’ में जाहन्वी की जगह श्रीलीला को लिए जाने की बात सामने आई है। वह फिल्म में कार्तिक आर्यन के अपोजिट नजर आएंगी। वहीं विक्रांत मैसी भी अब इस फिल्म का हिस्सा हैं, उन्हें एक्टर लक्ष्य से रिप्लेस किया गया है। ‘दोस्ताना 2’ करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस तले बन रही है। 

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Arjun Kapoor: 'थोड़ा नाप-तोल के लोगों को राय दे सकता हूं', अर्जुन कपूर ने दिया बहन जान्हवी कपूर को जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Is Janhvi Kapoor Was Replaced By Sreeleela In Film Dostana 2
श्रीलीला - फोटो : इंस्टाग्राम@shrelela14
कार्तिक संग एक और फिल्म कर रहीं श्रीलीला
एक तरफ कार्तिक आर्यन और श्रीलीला ‘दोस्ताना 2’ में नजर आएंगे। वहीं ये दोनों एक अनाम रोमांटिक फिल्म भी कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग भी इन दिनों ये दोनों एक्टर्स कर रहे हैं। श्रीलीला साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं, वह फिल्म ‘पुष्पा 2’ में एक हिट आइटम डांस कर चुकी हैं। 

ये खबर भी पढ़ें: Janhvi Kapoor: कैसा जीवन साथी चाहती हैं जान्हवी कपूर? जब अभिनेत्री ने साझा की खूबियों की पूरी लिस्ट

दोस्ताना में थी ये स्टार कास्ट
करण जौहर प्रोड्यूस फिल्म ‘दोस्ताना(2008)’ दर्शकों को काफी पसंद आई थी। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, जॉन अब्राहम और प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में नजर आए थे। प्रियंका पर इस फिल्म में एक गाना ‘देसी गर्ल’ भी फिल्माया गया, जो आज तक मशहूर है। इस फिल्म के बाद से ही प्रियंका चाेपड़ा को देसी गर्ल के नाम से पुकारा जाने लगा। 


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed