फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Stuntman SM Raju Dies During Shooting Stunt Scene Actor Vishal Pays Tribute And Promise To Help His Family

Stuntman SM Raju: शूटिंग के वक्त हुआ हादसा, स्टंटमैन एसएम राजू की मौत; मदद को आगे आए एक्टर विशाल

Mon, 14 Jul 2025 11:52 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Mon, 14 Jul 2025 11:52 AM IST
सार

Stuntman SM Raju Demise: स्टंट सीन शूट करते वक्त एक बड़ा हादसा हो गया। जिसमें मशहूर स्टंटमैन एसएम राजू की जान चली गई।

विज्ञापन
Stuntman SM Raju Dies During Shooting Stunt Scene Actor Vishal Pays Tribute And Promise To Help His Family
एसएम राजू और एक्टर विशाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक दुख भरी खबर सामने आई। जाने-माने स्टंट कलाकार एसएम राजू की एक स्टंट करते समय शूटिंग के दौरान ही मौत हो गई। वो फिल्म निर्माता पीए रंजीत की आगामी फिल्म 'आर्या' के सेट पर एक स्टंट कर रहे थे। इस दौरान गाड़ी पलटने का एक स्टंट करते समय एसएम राजू की मौत हो गई। एक्टर विशाल ने अब राजू की मौत पर दुख जताया है।

विज्ञापन

घटना का वीडियो भी आया सामने
इस भयावह हादसे और उस स्टंट का वीडियो भी सामने आया है, जब एसएम राजू की जान गई। वीडियो में एसएम राजू को कार पलटने का स्टंट करते देखा जा सकता है। रैंप पर आते ही उनकी कार का संतुलन बिगड़ गया और वह हवा में कई बार पलटी और फिर आगे के हिस्से पर जा गिरी। दुर्घटना के कुछ मिनट बाद ही सीन शूट कर रहे क्रू को घटना का एहसास हुआ और वे कार की ओर दौड़े, लेकिन राजू को गंभीर रूप से घायल पाया। चोटों के कारण उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


एक्टर विशाल ने बताया बहादुर इंसान
स्टंटमैन एसएम राजू की मौत पर तमिल अभिनेता विशाल ने दुख जताते हुए अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं। विशाल ने एक्स पर अपनी पोस्ट में राजू को एक बहादुर व्यक्ति बताते हुए लिखा, “यह यकीन कर पाना मुश्किल है कि स्टंट कलाकार राजू का आज सुबह जैमी और रंजीत की फिल्म के लिए कार पलटने का सीन करते समय निधन हो गया। राजू को इतने साल से जानता हूं और उन्होंने मेरी फिल्मों में कई जोखिम भरे स्टंट बार-बार किए हैं। वह बहुत बहादुर इंसान हैं। उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले। ईश्वर उनके परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति दे।”

विशाल ने परिवार की मदद का दिया भरोसा
एक्टर विशाल ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, ‘सिर्फ इस ट्वीट तक ही सीमित नहीं, बल्कि उसी फिल्म उद्योग से होने के नाते और इतनी सारी फिल्मों में उनके योगदान के लिए मैं उनके परिवार के भविष्य के लिए जरूर मौजूद रहूंगा। तहे दिल से और अपना कर्तव्य समझते हुए मैं उन्हें अपना समर्थन देता हूं। ईश्वर उनका भला करे।’

यह खबर भी पढ़ेंः B. Saroja Devi: तमिल अभिनेत्री बी सरोजा देवी का निधन, 87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

स्टंट कोरियोग्राफर सिल्वा ने जताया दुख
विशाल के अलावा स्टंट कोरियोग्राफर सिल्वा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए राजू के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा, “हमारे महान कार जंपिंग स्टंट कलाकारों में से एक एसएम राजू का आज कार स्टंट करते समय निधन हो गया। हमारी स्टंट यूनियन और भारतीय फिल्म उद्योग उन्हें याद करेगा।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed