फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Tamil Actress B Saroja Devi Passes Away At Age Of 87

B. Saroja Devi: तमिल अभिनेत्री बी सरोजा देवी का निधन, 87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Mon, 14 Jul 2025 11:09 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Mon, 14 Jul 2025 11:09 AM IST
सार

B Saroja Devi Death: तमिल सिनेमा से एक दुखद खबर सामने आई है। अभिनेत्री बी सरोजा देवी का निधन हो गया है।

विज्ञापन
Tamil Actress B Saroja Devi Passes Away At Age Of 87
बी सरोजा देवी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोटा श्रीनिवास के निधन के बाद अब साउथ इंडस्ट्री को एक और बड़ा झटका लगा है। तमिल सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री बी. सरोजा देवी का आज 87 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने 7 दशक लंबे करियर में 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया।

विज्ञापन


17 साल की उम्र में की करियर की शुरुआत
‘अभिनय सरस्वती’ और ‘कन्नड़थु पैंगिली’ जैसी उपाधियों से विख्यात बी. सरोज दक्षिण भारतीय सिनेमा की एक प्रमुख हस्ती थीं। उन्होंने अपने करियर में कन्नड़, तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषाओं में लगभग 200 से ज्यादा फिल्में की थीं। सरोजा देवी ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत साल 1955 में सिर्फ 17 साल की छोटी सी उम्र में की थी। उनकी पहली फिल्म कन्नड़ सिनेमा की क्लासिक फिल्म ‘महाकवि कालिदास’ थी। उन्हें प्रसिद्धि मिली साल 1958 में आई ‘नादोदी मन्नान’ से, इसमें वो एम.जी. रामचंद्रन के साथ मुख्य भूमिका में नजर आई थीं।
विज्ञापन


दिलीप कुमार के साथ की बॉलीवुड में पहली फिल्म
बी. सरोजा देवी ने साल 1959 में बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया। इस साल आई फिल्म 'पैगाम' में वो दिलीप कुमार के साथ नजर आईं। इसके बाद उन्होंने 'ससुराल', 'प्यार किया तो डरना क्या' और 'बेटी बेटे' जैसी हिंदी फिल्में कीं। अपने करियर में बी. सरोजा देवी ने दिलीप कुमार के अलावा राज कपूर, शम्मी कपूर और सुनील दत्त जैसे हिंदी स्टार्स साथ काम किया। बी. सरोजा देवी उन बहुत कम हीरोइनों में से एक हैं, जिन्होंने 1950 के दशक में कन्नड़, तमिल, तेलुगु और हिंदी में एक्टिंग की। फिल्म 'नादोदी मनन' की जबरदस्त सफलता के बाद बी. सरोजा देवी को कन्नड़ सिनेमा में और एक्टर्स के साथ कास्ट किया जाने लगा और उन्होंने दर्जनों हिट फिल्में दीं। एमजीआर के लिए तो बी. सरोजा देवी लकी मैस्कॉट बन गई थीं। उनके साथ एक्ट्रेस ने 26 फिल्मों में काम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः San Rechal: मशहूर मॉडल सैन रेचल ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

बतौर लीड एक्ट्रेस सबसे ज्यादा फिल्में करने का बनाया रिकॉर्ड
बी. सरोजा देवी के नाम लीड हीरोइन के रूप में लगातार सबसे अधिक फिल्में करने वाली एक्ट्रेस होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। उन्होंने साल 1955 से 1984 तक 161 फिल्मों में लीड रोल प्ले किया। अपने पूरे करियर के दौरान सरोजा देवी को सिनेमा में उनके योगदान के लिए कई सम्मान मिले। उन्हें 1969 में पद्मश्री और 1992 में पद्मभूषण से सम्मानित किया गया। इसके अलावा उन्हें तमिलनाडु का कलाईममणि पुरस्कार और बैंगलोर विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की मानद उपाधि मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed