फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Stree 2 actor Abhishek Banerjee also want to see Akshay Kumar as Thanos of Maddock Supernatural Universe

Stree 2: क्या अक्षय कुमार बनेंगे मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स के थैनोस? अभिषेक बनर्जी ने भी दी अपनी राय

Thu, 19 Sep 2024 10:53 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Thu, 19 Sep 2024 10:53 PM IST
सार

 'स्त्री 2' में अक्षय कुमार एक कैमियो करते नजर आए हैं। अब उनके किरदार को मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स में मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स के थैनोस जैसा बताया जा रहा है, ऐसे में फिल्म में जेना के किरदार में नजर आए अभिषेक बनर्जी ने भी अपनी राय जाहिर की है। 
 

विज्ञापन
Stree 2 actor Abhishek Banerjee also want to see Akshay Kumar as Thanos of Maddock Supernatural Universe
अक्षय कुमार- अभिषेक बनर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

'स्त्री 2' इस साल की सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली बॉलीवुड फिल्म है। रिलीज के बाद से ही लगातार ये फिल्म धूम मचा रही है। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों द्वारा काफी सराहा गया है। इसका असर फिल्म के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर भी साफ दिखाई देता है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 563 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म स्त्री की सीक्वल है। इस फिल्म में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर सहित मूल फिल्म के सभी कलाकारों ने अपनी भूमिका को आगे बढ़ाया है। फिल्म में इनके अलावा अक्षय कुमार और वरुण धवन भी कैमियो करते नजर आए हैं। 

विज्ञापन


'स्त्री 2' में कैमियो करते दिखे हैं अक्षय कुमार
अक्षय कुमार को फिल्म में दिलचस्प किरदार निभाते हुए देखा गया है। कई फैंस उन्हें मैडॉक के इस सुपरनैचुरल यूनिवर्स का थैनोस बता रहे हैं। गौरतलब है कि मार्वल की फिल्मों में थैनोस सभी सुपरहीरोज के सामने एक मुख्य विलेन बन कर सामने आया था। ऐसे में फैंस उम्मीद जता रहे हैं कि अक्षय कुमार भी इस यूनिवर्स में ऐसा ही कुछ करते दिखाई पड़ सकते हैं। अब स्त्री सीरीज में जना की भूमिका निभाने वाले अभिषेक बनर्जी ने भी उन्हें मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स का 'थानोस' बताया है। 
विज्ञापन

Stree 2 Day 36 Collection: 600 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है 'स्त्री 2', 36वें दिन बटोरे इतने रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिषेक भी चाहते हैं अक्षय का थैनोस जैसा किरदार
मिर्ची प्लस के साथ एक इंटरव्यू के दौरान, अभिषेक से अक्षय के बारे में पूछा गया कि क्या उन्हें 'थानोस' कहा जा सकता है। इस पर जवाब देते हुए अभिनेता ने कहा, "लग तो वैसे ही रहा है, बनाया तो वैसे ही है, शूट भी वैसे ही किया है तो उनको होना चाहिए थानोस यार।" बताते चलें कि साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'स्त्री' से यह सब शुरू हुआ था। मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित इस फिल्म में राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी, अपारशक्ति खुराना आदि कलाकार नजर आए थे। इसके बाद मैडॉक फिल्म्स के द्वारा भेडिया, मुंजा और स्त्री 2 भी बनाई गईं, जो मैडॉक के सुपरनैचुरल यूनिवर्स का हिस्सा हैं। 
Vettaiyan: सत्यदेव बन दिल जीतने आ रहे अमिताभ बच्चन, रजनीकांत की फिल्म 'वेट्टैयन' से अभिनेता का लुक रिवील
मैडॉक यूनिवर्स के सभी किरदारों के लिए हैं योजनाएं
इस इंटरव्यू में अभिषेक ने बताया कि 'स्त्री 2' के साथ-साथ आगामी फिल्म की स्क्रिप्ट के कुछ हिस्से लिखे जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि 'स्त्री 3' पाइपलाइन में है, उन्होंने आगे दावा किया कि आगामी हॉरर कॉमेडी 'स्त्री 2' से बहुत बड़ी होगी। उनसे पहले 'स्त्री 2' के लेखक नीरेन भट्ट ने भी कहा था कि उनके पास इस यूनिवर्स के सभी किरदारों को लेकर योजनाएं हैं, फिर चाहे वो छोटे किरदार हों या बड़े। ऐसे में उम्मीद लगाई जा सकती है कि अक्षय कुमार के किरदार के लिए एक फिल्म अलग से बनाई जा सकती है, जिसमें उनके किरदार को लेकर विस्तार से जानकारी दी जा सकती है। 

धड़ाम से गिरी 'गोट' की कमाई, जानें 15वें दिन का कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed