‘स्त्री 2’ इन दनों सिनेमाघरों में जबर्दस्त धमाल कर रही है। फिल्म ने ओपनिंग डे से ही जो गति पकड़ी है, उस पर बरकरार रही है। फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। अभी भी फिल्म का जादू दर्शकों को पर सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म को रिलीज हुए एक महीने से ज्यादा हो चुका है, इसके बावजूद यह सिनेमाघरों में टिकी हुई है। फिल्म 600 करोड़ का आंकड़ा पार करने की ओर अग्रसर है। हालांकि, फिल्म को 600 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ रहा है।
2 of 5
फिल्म स्त्री 2
- फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी, अपारशक्ति खुराना द्वारा अभिनीत तथा अमर कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म ‘स्त्री 2’ ने 500 करोड़ रुपये के क्लब में अपनी मौजूदगी दर्ज करा कर इतिहास रच दिया है। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन ही शानदार ओपनिंग की थी। फिल्म ने पहले हफ्ते में 291.65 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की थी। वहीं, दूसरे हफ्ते में प्रवेश करते हुए फिल्म ने अपनी दमदार कमाई जारी रखते हुए 141.4 करोड़ रुपये की धुंआधार कमाई की।
3 of 5
स्त्री 2 पोस्टर
- फोटो : इंस्टाग्राम @maddockfilms
फिल्म ‘स्त्री 2’ ने अपनी रिलीज के 16वें दिन 8.5 करोड़ रुपये और 17वें दिन फिल्म ने 16.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 18वें दिन 22 करोड़ रुपये और 19वें दिन फिल्म ने 6.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। 20वें दिन 5.5 करोड़ रुपये और 21वें दिन फिल्म ने 5.6 करोड़ रुपये की कमाई की। 22वें दिन फिल्म ने 5.35 करोड़ रुपये की कमाई करते हुए 500 करोड़ के क्लब में शामिल हुई थी। 23वें दिन फिल्म ने गिरावट के साथ 4.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
4 of 5
स्त्री 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रिलीज के 24वें दिन फिल्म ने 8.5 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, 25वें दिन 11 करोड़ और 26वें दिन 3.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 27वें दिन फिल्म 2.41 करोड़ और 28वें दिन फिल्म ने तीन करोड़ रुपये कमाए थे। 29वें दिन 2.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसी तरह फिल्म ने अपनी रफ्तार बरकरार रखते हुए थोड़े बहुत उतार-चढ़ाव के साथ 34 दिनों का सफर बॉक्स ऑफिस पर पूरा किया। 34वें दिन फिल्म ने 2.5 करोड़ रुपये जोड़ते हुए अपनी कुल कमाई को 559.93 करोड़ रुपये तक पहुंचा दिया।
5 of 5
फिल्म स्त्री 2
- फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
फिल्म ने अपनी रिलीज के 35वें दिन 2 करोड़ रुपये का कारोबार किया। अब ये थोड़ी संघर्ष करती नजर आ रही है। फिल्म 600 करोड़ी बनने की ओर अग्रसर तो है, लेकिन इसके लिए इसे काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। फिल्म ने 36वें दिन 1.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसी के साथ इसका अब तक का कुल कारोबार 563.7 करोड़ रुपये पहुंच गया है।