पवन कल्याण पर जोक करना स्टैंड-अप कॉमेडियन को पड़ा भारी, आंध्र प्रदेश पुलिस ने किया गिरफ्तार; जानें पूरा मामला
Stand Up Comedian Anudeep Katikala Arrested: स्टैंड-अप कॉमेडियन अनुदीप कटिकाला को आंध्र प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानिए क्या है पूरा मामला और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण को लेकर कही ऐसी क्या बात…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्टैंड-अप कॉमेडियन अनुदीप कटिकाला को आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व अभिनेता पवन कल्याण पर जोक मारना महंगा पड़ गया। खबरों के मुताबिक, अनुदीप को आंध्र प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से हुई है, जहां वो अपने परिवार से मिलने आए थे।
नाराज हुए पवन कल्याण के फैंस
टॉलीवुड सितारों और फैनडम संस्कृति पर उनके हाल ही में पोस्ट किए गए स्टैंड-अप एक्ट के वीडियो के बाद से वो लगातार विवादों में हैं। आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और जन सेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण के फैंस कॉमेडियन को गाली-गलौज और शारीरिक हिंसा की धमकियां दे रहे हैं। इसको लेकर कॉमेडियन पर काकीनाडा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई थी। अब एफआईआर दर्ज होने के तीन दिन बाद अनुदीप की गिरफ्तारी हुई है।
अलग-अलग धाराओं में दर्ज हुआ मामला
खबरों के मुताबिक, काकीनाडा जिले के दो पुलिस अधिकारियों ने 14 अप्रैल को शाम करीब 7 बजे अनुदीप के फोन को प्रयागराज के एक पार्क में ट्रैक किया, जब वह अपने पिता के साथ थे। जन सेना पार्टी के पूर्वी गोदावरी के संयुक्त सचिव बड़े वेंकट कृष्णा की शिकायत के बाद काकीनाडा प्रथम नगर पुलिस ने कॉमेडियन के खिलाफ मामला दर्ज किया। अनुदीप पर कई अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, इसके बाद सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के बावजूद अनुदीप के खिलाफ कार्रवाई की गई।
वीडियो में अनुदीप ने की थी ये टिप्पणी
जिस वीडियो के चलते अनुदीप को गिरफ्तार किया गया है, उसमें कॉमेडियन ने राम चरण को उनकी पत्नी उपासना, जो उनसे अधिक अमीर हैं के प्रति असुरक्षित महसूस न करने के लिए फेमिनिस्ट कहा था।
वहीं पवन कल्याण पर मजाक करते हुए उन्होंने कहा कि तलाक के मामले में लोगों को पवन कल्याण से सीखना चाहिए, क्योंकि उनकी किसी भी पूर्व पत्नी ने उन पर दुर्व्यवहार का आरोप नहीं लगाया है। अनुदीप के इसी कमेंट के बाद पवन कल्याण के फैंस उन पर भड़क गए। बता दें कि अनुदीप हैदराबाद के ही एक स्टैंड-अप कॉमेडियन हैं।