Sshura Khan: अस्पताल में भर्ती हुईं सलमान की भाभी शूरा, कभी भी मिल सकती है खुशखबरी
Ssura Khan Admitted To Hospital: बॉलीवुड फिल्ममेकर अरबाज खान की पत्नी शूरा खान को अस्पताल भर्ती कराया गया है। शूरा अब कभी भी फैंस को अपनी मां बनने की गुड न्यूज सुना सकती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अरबाज और शूरा पैरेंट्स बनने को तैयार
शनिवार 4 अक्टूबर की दोपहर दोनों को अस्पताल पहुंचते देखा गया। मीडिया कैमरों ने उनकी कार को अस्पताल परिसर में एंट्री करते हुए कैद किया, जिसके बाद यह कंफर्म हो गया कि डिलीवरी का वक्त नजदीक आ चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अस्पताल के बाहर सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं और परिवार के करीबी लोग लगातार वहां आ-जा रहे हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
बता दें अरबाज और शूरा ने दिसंबर 2023 में एक निजी और पारिवारिक समारोह में शादी की थी। शादी में सिर्फ करीबी रिश्तेदार और कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए थे। अरबाज ने शादी से पहले लंबे वक्त तक शूरा को डेट किया था।
यह खबर भी पढ़ें: Farhan Akhtar: फरहान अख्तर की मां के साथ 12 लाख की धोखाधड़ी, ड्राइवर और पेट्रोल पंप कर्मचारी पर केस दर्ज
शानदार बेबी शावर में दिखा स्टाइल
कुछ ही दिनों पहले अरबाज और शूरा ने बेबी शावर पार्टी रखी थी, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। इस मौके पर खुद सलमान खान भी पहुंचे थे, जो इन दिनों ‘बिग बॉस 19’ और अपनी आगामी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिर भी उन्होंने अपने भाई के खास दिन के लिए वक्त निकाला।
बेबी शावर में दोनों ने पीले रंग के मैचिंग आउटफिट्स पहनकर सबका ध्यान खींचा। शूरा ने फ्लोइंग गाउन पहना था, जबकि अरबाज ने व्हाइट पैंट के साथ येलो शर्ट कैरी की। इस दौरान कपल बेहद खुश नजर आ रहा था और उनके चेहरे पर पैरेंट बनने की खुशी साफ झलक रही थी।