बेटी सिपारा के लिए डांस करते दिखे अरबाज खान; जन्मदिन पर शूरा खान ने शेयर किया मजेदार वीडियो, लिखा लव नोट
Arbaaz Khan Birthday: अभिनेता अरबाज खान आज 04 अगस्त को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर पत्नी शूरा खान ने उनका एक मजेदार वीडियो शेयर किया है।
विस्तार
अरबाज खान का आज जन्मदिन है। उनका यह बर्थडे इसलिए भी खास है, क्योंकि बेटी सिपारा के साथ उनका यह पहला जन्मदिन है। इस मौके पर शूरा खान ने उनके लिए एक स्पेशल पोस्ट साझा कर नोट लिखा है। शूरा ने अरबाज का डांस करते हुए का वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्टर अपनी बेटी सिपारा के लिए डांस करते दिखे हैं।
सिपारा के लिए अरबाज ने लगाए ठुमके
शूरा खान ने आज मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें अरबाज खान डांस करते दिखे हैं। यह डांस वे बेटी सिपारा के लिए कर रहे हैं। वीडियो में सिपारा की भी झलक है, हालांकि उनका चेहरा रिवील नहीं किया गया है। इसके अलावा अरबाज अस्पताल के बेड पर लेटे नजर आ रहे हैं और बेड पर लेटे-लेटे डांस कर रहे हैं।
शूरा खान ने इस वीडियो के साथ एक नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा है, 'मेरे लिए डांस करने से लेकर हमारी बेटी के लिए डांस करने तक... साफ है कि रिटायरमेंट का तो कोई सवाल ही नहीं उठता। सर्जरी के बाद हॉस्पिटल बेड पर गाना? रिकवरी के दौरान भी एंटरटेनमेंट तो चाहिए ही। तुमने जिंदगी को और खुशहाल और मजेदार बना दिया है। इसे कभी भी बोरिंग नहीं होने दिया।
अरहान बोले- 'मक्खी पांडे कर रहे सिपारा की परवरिश'
शूरा ने आगे लिखा है, 'जन्मदिन मुबारक हो अरबाज। मेरे सबसे पसंदीदा इंसान और हमारे पसंदीदा एंटरटेनर। ऐसे ही परफॉर्म करते रहो। हम तुम्हारे सबसे बड़े फैन हैं। शूरा खान के इस पोस्ट पर अरबाज और मलाइका के बेटे अरहान खान ने कमेंट किया है। उन्होंने लिखा है, 'सिपारा का पालन-पोषण 'मक्खी पांडे' कर रहे हैं। बता दें कि अरबाज खान ने 'दबंग' में मक्खी पांडे का रोल अदा किया था।
अरबाज खान की पर्सनल लाइफ
बता दें कि अरबाज खान की पहली शादी मलाइका अरोड़ा से हुई थी। हालांकि, इनका तलाक हो चुका है। मलाइका और अरबाज का एक बेटा अरहान है। तलाक के बाद अरबाज ने साल 2023 में शूरा खान से शादी रचाई। शूरा और अरबाज ने बीते साल अक्तूबर में बेटी सिपारा का स्वागत किया।