फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Spider Man No Way Home Actor Tom Holland Announces Break From Acting After his latest project

Tom Holland: एक्टिंग से ब्रेक लेने जा रहे हैं 'स्पाइडर मैन' फेम टॉम हॉलैंड, फैसले के पीछे बताई यह बड़ी वजह

Fri, 09 Jun 2023 03:50 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 09 Jun 2023 03:50 PM IST
सार

अब हाल ही में, अभिनेता ने खुलासा किया है कि वह एक्टिंग से ब्रेक लेना चाहते हैं।  अपने इस एलान से उन्होंने सभी को चौंका दिया है।

विज्ञापन
Spider Man No Way Home Actor Tom Holland Announces Break From Acting After his latest project
टॉम हॉलैंड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता टॉम हॉलैंड को पहली बार मल्टीस्टारर फिल्म में नजर आने के बाद साल 2019 में टॉम को मेन लीड की तरह फिल्म 'स्पाइडरमैन-फार फ्रॉम होम' में लोगों के सामने पेश किया गया था। साल 2016 से शुरू हुआ यह सफर अब ऐसे मुकाम पर पहुंच गया है कि मशहूर लेखक और हास्य कलाकार डोमिनिक हॉलैंड के बेटे टॉम आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अब हाल ही में, अभिनेता ने खुलासा किया है कि वह एक्टिंग से ब्रेक लेना चाहते हैं।  अपने इस एलान से उन्होंने सभी को चौंका दिया है।

विज्ञापन
 

एक्टिंग से ब्रेक लेना चाहते हैं  टॉम हॉलैंड
 दुनिया में स्पाइडर मैन के नाम से मशहूर टॉम हॉलैंड ने फैसला किया है कि वह जल्द ही अभिनय से ब्रेक लेंगे। यह किसी भी तरह की कोई अफवाह नहीं है क्योंकि उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक लेने के बारे में ऑफिशियल बयान दिया है। अभिनेता ने कहा कि वह सीरीज ‘द क्राउडेड रूम’ में काम करने के बाद अब एक साल आराम करेंगे। तो आइए बताते हैं अभिनेता ने ब्रेक लेने के पीछे क्या वजह बताई है।

विज्ञापन


Saran Raj: सड़क हादसे में तमिल एक्टर-डायरेक्ट सरन राज का निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रेक लेने की बताई वजह
अभिनेता ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह अब बुरी तरह थक गए हैं और साल भर का ब्रेक लेना चाहते हैं। टॉम इन दिनों अपनी आगामी वेब सीरीज 'द क्राउडेड रूम' को लेकर बिजी चल रहे हैं। टॉम ने यह भी बताया कि इस सीरीज को लेकर उन्होंने कड़ी मेहनत भी की है। इस सीरीज में काम कर के वह बुरी तरह थक गए हैं। इसलिए वह अब एक साल का ब्रेक लेना चाहते हैं। बता दें कि ‘द क्राउडेड रूम’ नौ जून 2023 को एप्पल टीवी पर रिलीज हुई है।


Raghav Parineeti Wedding: राघव-परी को पसंद आया उदयपुर का यह लग्जरी होटल, नवंबर तक हो सकती है शादी



 

‘द क्राउडेड रूम’  के निर्माता ने दिया यह बयान
‘द क्राउडेड रूम’  के निर्माता ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘उन पर दबाव और बढ़ा। सीरीज में हॉलैंड ने डैनी सुलिवन की भूमिका निभाई है। यह उन लोगों की सच्ची व प्रेरणादायक कहानियों पर आधारित है जो मानसिक बीमारी से पीड़ित होने के बावजूद सफल जीवन जीने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।’







 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed