फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   special screening of The Great Indian Kapil Show for visually impaired people

Kapil Show: दृष्टिहीन लोगों के लिए हुई 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कॉमेडियन बोले- खुश हूं

Mon, 18 Aug 2025 08:46 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Mon, 18 Aug 2025 08:46 PM IST
सार

The Great Indian Kapil Show: ओटीटी प्लेटफॉर्म ने दृष्टिहीन लोगों के लिए ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के स्पेशल एपिसोड की स्क्रीनिंग की, जिससे हर तपके को कॉमेडी की दुनिया का हिस्सा बनाने का प्रयास किया गया।

विज्ञापन
special screening of The Great Indian Kapil Show for visually impaired people
कपिल शर्मा - फोटो : IMDb

विस्तार

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा का शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' हमेशा दर्शकों के लिए हंसी का शानदार डोज लेकर आता है। इस बार इस शो को समाज के हर तपके तक पहुंचाने का काम किया गया है। नेटफ्लिक्स ने नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड के साथ मिलकर दृष्टिहीन लोगों के लिए ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ की एक स्पेशल प्री-रिलीज स्क्रीनिंग आयोजित की, जिसमें शो के सभी कलाकार शामिल रहे। 

विज्ञापन

वॉयस ओवर के जरिए कराया अनुभव
आपको बताते चलें कि इस स्पेशल स्क्रीनिंग में ऑडियो का खासा ध्यान रखा गया, क्योंकि दृष्टिबाधित व्यक्ति इसी के जरिए शो को पूरी तरह से एंजाय कर सकते हैं। मुंबई में नेटफ्लिक्स कार्यालय में आयोजित हुए इस स्क्रीनिंग में कपिल शर्मा, सुनील ग्रोवर, कीकू शारदा और अर्चना पूरन सिंह सहित शो के कलाकार शामिल रहे। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Viral Video: जब कपिल शो में सुनील ग्रोवर बने ‘गुलजार’, ये देख विशाल-शेखर ने सिर पर रख लिए हाथ; दंग रह गए फैंस

विज्ञापन
विज्ञापन


कपिल शर्मा ने कहा- 'खुशी हो रही है'
कॉमेडियन कपिल शर्मा ने इस स्पेशल स्क्रीनिंग पर कहा, ‘कलाकारों के लिए इससे ज्यादा खुशी की बात और कुछ नहीं हो सकती कि आपका काम ज्यादा लोगों के दिलों तक पहुंचे। इस स्पेशल स्क्रीनिंग  का हिस्सा बनना, जहां हर मजाक और हर पल को समान रूप से महसूस और अनुभव किया जा सकता है। मुझे इसका हिस्सा बनकर वाकई खुशी हो रही है।’


‘मनोरंजन सभी के लिए होना चाहिए’
नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड के महासचिव ने कहा, मनोरंजन सभी के लिए होना चाहिए और जब ओटीटी प्लेटफॉर्म इसे प्राथमिकता देते हैं, तो यह हमारे समुदाय के लिए मनोरंजन की एक नई दुनिया खोल देता है। ऑडियो विवरण एक विशेषता से कहीं बढ़कर है। हम इस सहयोग की सराहना करते हैं और भविष्य में ऐसी कई और पहल देखने की उम्मीद करते हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed