Mahesh Babu: राजमौली की फिल्म में महेश बाबू के साथ नजर आएंगे खास तरह के सह-कलाकार, दर्शक देखकर हो जाएंगे दंग
एसएस राजमौली ऐसे निर्देशक हैं जो अपनी फिल्मों में वीएफएक्स का बेहतरीन इस्तेमाल करते हैं। हाल ही में उन्होंने महेश बाबू को लेकर एक फिल्म 'एसएसएमबी 29' बनाने की शुरुआत की है। इस फिल्म में वह दर्शकों को हैरान करने की हर कोशिश करने वाले हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण भारतीय फिल्मों को एक अलग स्तर पर ले जाने का काम राजमौली ने किया है। अपनी फिल्म 'बाहुबली' और 'आरआरआर' के जरिए उन्होंने दर्शकों को अलग तरह का सिनेमा दिखाया है। वह अपनी फिल्मों को दमदार बनाने के लिए वीएफएक्स का इस्तेमाल करते हैं। अपनी नई फिल्म 'एसएसएमबी 29' में भी वह कमाल के वीएफएक्स का इस्तेमाल करेंगे। राजमौली अपनी पिछली फिल्म 'आरआरआर' के स्तर से आगे बढ़कर अपनी आने वाली फिल्म में दर्शकों को हैरान करेंगे।
अधिक जानवर आएंगे फिल्म में नजर
महेश बाबू के साथ जिन खास सह कलाकारों के नजर आने की बात की जा रही है, वह दरअसल कुछ जानवर होंगे। हो सकता है कि ये जानवर फिल्म में वीएफएक्स के द्वारा ही दिखाए जाएं। दरअसल, यह फिल्म जंगल एडवेंचर पर आधारित होने वाली है। इसलिए इसमें घने जंगल और तमाम तरह के जानवर दिखाएंगे जाएंगे। एसएस राजमौली ने तो यहां तक कहा है कि वह इस फिल्म में 'आरआरआर' से ज्यादा जानवर दिखाएंगे।
अफ्रीका के जंगलों में हो सकती है शूटिंग
ऐसा भी सुनने में आया है कि फिल्म 'एसएसएमबी 29' की शूटिंग एसएस राजमौली अफ्रीका के जंगलों में कर सकते हैं। अभी इस बारे में पूरी जानकारी निर्देशक की तरफ से साझा नहीं की गई है। लेकिन जो लोग राजमौली को अच्छे से जानते हैं, उन्हें पता है कि वह लोकेशन के मामले में कोई समझौता नहीं करते हैं। इसलिए इतना तो तय है कि वह जो भी लोकेशन फिल्म में दिखाएंगे वे कमाल की होंगी।
महेश बाबू भी कर रहे हैं फिल्म के लिए तैयारियां
एसएस राजमौली की इस फिल्म के लिए एक्टर महेश बाबू भी काफी उत्साहित हैं। वह अपने किरदार को बेहतर बनाने के लिए खास तरह की तैयारियों में जुट हैं। वह अपने वर्कआउट और डाइट पर ध्यान दे रहे हैं। जिससे फिल्म 'एसएसएमबी 29' में फिट नजर आएं।