Raayan: धनुष की फिल्म का गाना ‘कोई तोड़ ना सके’ तीन भाषाओं में होगा रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक!
साउथ के सुपरस्टार धनुष की आगामी फिल्म ‘रायन’ का गाना ‘कोई तोड़ ना सके’ आज शाम रिलीज होगा। अभिनेता के प्रशंसक फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। इस गीत को हिंदी समेत तीन भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।
विस्तार
दक्षिण भारतीय सुपरस्टार धनुष की आगामी फिल्म ‘रायन’ का प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में, अभिनेता ने फिल्म का पहला लुक साझा किया था। इस एक्शन ड्रामा फिल्म को लेकर दक्षिण भारतीय फिल्म के प्रशंसक काफी उत्साहित हैं। कुछ दिनों पहले अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर बताया था कि आज यानी 9 तारीख को फिल्म का पहला गाना रिलीज होगा। इस गीत को ऑस्कर विजेता एआर रहमान ने कंपोज किया है। जो आज शाम 6 बजे रिलीज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
तीन भाषाओं में गाना होगा रिलीज
फिल्म ‘रायन’ के निर्माताओं ने घोषणा की थी कि यह गीत तीन भाषाओं में रिलीज किया जा सकता है, जिसमें तेलुगु, तमिल और हिंदी शामिल हैं। इस गीत का तमिल वर्जन ‘अदंगथा असुरन’ के नाम से, तेलुगु में ‘थाला वांची एरागाडे’ और हिंदी में ‘कोई तोड़ ना सके’ नाम से जाना जाएगा। तमिल भाषा में इस गीत को खुद अभिनेता धनुष ने लिखा है और मशहूर कोरियोग्राफर प्रभु देवा ने इस गाने के डांस मूव्स को कोरियोग्राफ किया है।
Sikandar: सिकंदर में एंट्री होते ही वायरल हुआ रश्मिका का पुराना वीडियो, सलमान से अभिनेत्री ने पूछा था यह सवाल
पहले गाने का है बेसब्री से इंतजार
फिल्म के पहले गाने के रिलीज तारीख की जब से घोषणा हुई है। प्रशंसक इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। हालांकि आज यानी 9 मई को यह गीत कुछ ही घंटों में रिलीज कर दिया जाएगा।
इस दिन होगी फिल्म रिलीज
फिल्म के रिलीज को लेकर अभी तक कोई तारीख तय नहीं की गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म ‘रायन’ जून 2024 में रिलीज होगी। इस फिल्म में एसजे सूर्या, सेल्वाराघवन, कालिदास जयराम, संदीप किशन, दुशारा विजयन, अपर्णा बालमुरली, वरलक्ष्मी सरथकुमार और अन्य प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण सन पिक्चर्स के बैनर तले हुआ है।
Sikandar: 'सिकंदर' की शूटिंग शुरू, सलमान-रश्मिका की जोड़ी से नाखुश हुए फैंस, यूजर्स-क्या बाप-बेटी की जोड़ी है