फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sikandar starcast final Pushpa fame actress Rashmika Mandanna teams up with Salman Khan Sajid Nadiadwala film

Sikandar: 'सिकंदर' की शूटिंग शुरू, सलमान-रश्मिका की जोड़ी से नाखुश हुए फैंस, यूजर्स-क्या बाप-बेटी की जोड़ी है

Thu, 09 May 2024 04:43 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 09 May 2024 04:43 PM IST
सार

निर्देशक एआर मुरुगादॉस की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस फिल्म में सलमान के अपोजिट लीड अभिनेत्री के रोल में रश्मिका मंदाना का नाम फाइनल हो चुका है। ऐसे में फैंस पूछ रहे हैं कि क्या बाप और बेटी की जोड़ी है।

विज्ञापन
Sikandar starcast final Pushpa fame actress Rashmika Mandanna teams up with Salman Khan Sajid Nadiadwala film
सलमान खान-रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

साजिद नाडियावाला की फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। सलमान खान और रश्मिका मंदाना की जोड़ी पहली बार किसी फिल्म में रोमांस करती नजर आएगी। इस जोड़ी को देखने के लिए फैंस बेहद उत्सुक हैं। साथ ही कुछ यूजर्स रश्मिका और सलमान की जोड़ी के बारे में पूछ रहे है कि क्या ये 'बाप और बेटी की जोड़ी' है। इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस को लेकर कई बार जानकारी आई, लेकिन इन सभी खबरों पर विराम लग गया है, क्योंकि सलमान के अपोजिट इस फिल्म में अब रश्मिका मंदाना का नाम फाइनल हो चुका है। इस फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला के बैनर नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा किया जाएगा। इस फिल्म को एआर मुरुगादॉस निर्देशित करेंगे।
विज्ञापन


कैसे हुईं रश्मिका फाइनल
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म 'सिकंदर' के लिए पुष्मा फेम अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का नाम फाइनल कर दिया गया है। यानी की अब फैंस को पहली बार बड़े पर्दे पर रश्मिका और सलामन की जोड़ी देखने को मिलेगी। दरअसल, साजिद नाडियावाला अपनी इस फिल्म में सलमान के साथ एक नए चेहरे की खोज में थे और उनकी यह खोज रश्मिका मंदाना पर आकर रुक गई है। साजिद नाडियावा ने जब इस फिल्म की स्क्रिप्ट रश्मिका को सुनाई तो वह बेहद उत्साहित हो गईं और फिल्म के लिए हां कह दिया।
विज्ञापन


यूजर्स का रिएक्शन
जब से फिल्म की स्टारकास्ट में रश्मिका मंदाना और सलमान खान का नाम फाइनल हुआ है। तभी से सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। कई यूजर्स सोशल मीडिया पर लगातार एक ही सवाल कर रहे हैं कि 'क्या ये जोड़ी बाप और बेटी की है।' एक यूजर ने लिखा, ''बाप बेटी का रोल है।'' एक और यूजर ने लिखा, ''फॉदर डॉटर'', एक यूजर ने वीडियो साझा किया है, जिसके ऊपर लिखा है ''तोबा-तोबा-तोबा सारा मूड खराब कर दिया।'' एक और यूजर ने लिखा, ''बार बेटी वाला रोल है क्या।'', एक यूजर ने लिखा, ''डॉटर रोल''। यूजर्स लगातार रश्मिका और सलमान की जोड़ी को लेकर अपनी राय साझा कर रहे हैं। इन कमेंट्स से तो अभीतक यही लग रहा है कि यूजर्स को ज्यादा पसंद नहीं आ रही है सलमान-रश्मिका की जोड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन



सिकंदर कब होगी रिलीज
सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' कब रिलीज होगी इस बात की जानकारी भाईजान पहले ही अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दे चुके हैं। सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टा पर फिल्म 'सिकंदर' का एक पोस्ट शेयर किया था, साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''इस ईद पर बार 'बड़े मियां छोटे मियां' देखो, अगली ईद 'सिकंदर' से आकर मिलो... आप सभी को ईद मुबारक।''

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)



निर्देशक एस मुरुगादॉस
निर्देशक एस मुरुगादॉस को फिल्म 'गजनी', 'थुप्पक्की', 'हॉलीडे ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी' और 'सरकार' जैसी तमिल और हिंदी फिल्मों के निर्देशन के लिए जाना जाता है। उन्होंने इससे पहले सलमान की 2014 की फिल्म 'जय हो' की पटकथा लिखी थी, जो मुरुगादॉस की तेलुगु हिट 'स्टालिन' की रीमेक थी। सलामन और रश्मिका की जोड़ी को लेकर यूजर की राय अभीतक एक सवाल बनकर रह गई हैं।

Saif Ali Khan: 'श्रीकांत' की राह पर चले सैफ अली खान, थ्रिलर फिल्म में अनोखे किरदार में नजर आएंगे अभिनेता

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed