फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Zebra , Satya Dev ,NTR, Ram Charan ,RRR, सत्यदेव, आरआरआर, जेबरा, एनटीआर, राम चरण

Satya Dev: अक्षय कुमार के साथ काम कर चुके सत्यदेव का खुलासा, कहा- 'आरआरआर' के लिए की शूटिंग, लेकिन..

Wed, 27 Nov 2024 03:33 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Wed, 27 Nov 2024 03:33 PM IST
सार

Satya Dev on Working in RRR: अक्षय कुमार के साथ काम कर चुके तेलुगु अभिनेता सत्यदेव ने खुलासा करते हुए बताया है कि वो राजामौली की फिल्म आरआरआर में काम कर चुके हैं। हालांकि, इस फिल्म के अंतिम कट में उनका किरदार शामिल नहीं किया गया था। 
 

विज्ञापन
Zebra , Satya Dev ,NTR, Ram Charan ,RRR, सत्यदेव, आरआरआर, जेबरा, एनटीआर, राम चरण
आरआरआर-सत्यदेव - फोटो : इंस्टाग्राम @actorsatyadev/RRR

विस्तार

तेलुगु अभिनेता सत्यदेव इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'जेबरा' की सफलता का आनंद लेकर रहे हैं। वह तेलुगु के अलावा कुछ हिंदी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। सत्यदेव साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म 'राम सेतु' में बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ भी नजर आ चुके हैं। इस बीच उन्होंने एक दिलचस्प खुलासा किया है कि वह राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म आरआरआर का भी हिस्सा थे और कुछ सीन्स भी शूट किए थे। 

विज्ञापन


आरआरआर में काम करने को लेकर सत्यदेव का खुलासा
तेलुगु अभिनेता सत्य देव अपनी हालिया रिलीज 'ज़ेबरा' की सफलता से काफ़ी खुश हैं। पिछले शुक्रवार को स्क्रीन पर आई इस फ़िल्म को दर्शकों से बढ़िया प्रतिक्रिया मिल रही है, जिससे फ़िल्म की टीम काफ़ी खुश है। ज़ेबरा की सफ़लता के दौरान, सत्य देव ने एसएस राजामौली की फ़िल्म 'आरआरआर' में अपनी भागीदारी के बारे में बात की, जिसमें राम चरण और जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिका में हैं। 
विज्ञापन

Abhay Varma: जब अभय को आशीर्वाद के रूप में अमिताभ से मिले सूखे मेवे, जानें अभिनेता ने फिर क्या किया
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम कट में नहीं शामिल हुआ सत्यदेव का किरदार
सत्यदेव ने एक दिलचस्प खुलासा करते हुए बताया है कि वो जूनियर एनटीआर और राम चरण की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आरआरआर' का हिस्सा थे और उन्होंने कुछ सीन्स भी शूट किए थे, लेकिन दुर्भाग्य से उनका किरदार फिल्म के अंतिम कट में शामिल नहीं हो पाया। अपने अनुभव के बारे में बताते हुए, सत्य देव ने टीम के साथ काम करने को अविस्मरणीय बताया और राजामौली के प्रति खुलकर तारीफ की है। 
Nagarjuna: नागा-शोभिता की होगी 4 दिसंबर को इंटिमेट वेडिंग? नागार्जुन ने किया खुलासा, अखिल 2025 में करेंगे शादी
सत्यदेव का वर्क फ्रंट
अभिनेता ने कहा कि फिल्म में उनके सीन्स जूनियर एनटीआर के साथ थे, लेकिन उन्हें भी संदेह था कि उनकी भूमिका को पर्दे पर दिखाया जाएगा। हालांकि, पर्दे पर न दिखाई देने के बावजूद अभिनेता ने इतने बड़े प्रोजेक्ट से जुड़ने को लेकर खुशी जताई है। बात करें सत्यदेव के वर्क फ्रंट की, तो वह 'फुल बॉटल', 'गरुड चैप्टर 1' के अलावा 'अरबिया कदली' के नाम से आने वाली वेब सीरीज में भी नजर आएंगे। 
Sayani Gupta: निर्देशक के कट कहने के बाद भी अभिनेता करता रहा ये काम, सयानी गुप्ता ने साझा किया बुरा अनुभव

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed