फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Padma Shri awardee Chef Damu dies at 72 His name in Guinness World Records

शेफ दामू: शेफ दामोदरन का हुआ निधन, 72 की उम्र में ली आखिरी सांस; गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है नाम

Sun, 25 Oct 2026 11:13 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 25 Oct 2026 11:13 AM IST
सार

  • Chef Damu: शेफ और टीवी हस्ती डॉ. के. दामोदरन का आज 72 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है।
  • उन्होंने हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री के साथ टीवी की दुनिया में बड़ा नाम कमाया है।
  • उन्होंने भारतीय पकवानों को बनाने की विधि को आसान तरीके से समझाने की कोशिश की थी।

विज्ञापन
Padma Shri awardee Chef Damu dies at 72 His name in Guinness World Records
शेफ दामू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मशहूर शेफ और टेलीविजन हस्ती डॉ. के. दामोदरन का आज निधन हो गया है। वह 72 वर्ष के थे। उन्हें 'शेफ दामू' के नाम से जाना जाता था। शेफ दामू तमिल टेलीविजन पर अपने कुकिंग शो के जरिए घर-घर में पहचाने गए। 3 सितंबर 1954 को तमिलनाडु में जन्मे दामोदरन को खाना पकाने का ऐसा शौक था, जो आगे चलकर हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में एक बेहतरीन करियर में बदल गया।
विज्ञापन

 
Trending Videos

आसान भाषा में पकवानों के बारे में बताया
दामोदरन ने 2004 में मद्रास विश्वविद्यालय से होटल मैनेजमेंट और कैटरिंग टेक्नोलॉजी में पीएचडी की डिग्री हासिल की। शेफ दामू तमिल टेलीविजन पर अपने कुकिंग शो के जरिए घर-घर में पहचाने गए। पकवानों की विधि को आसान तरीके से समझाने की उनकी खूबी ने इस कला को दर्शकों तक पहुंचाने में मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

Padma Shri awardee Chef Damu dies at 72 His name in Guinness World Records
दामोदरन - फोटो : सोशल मीडिया
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम
दामोदरन को टीवी शो 'कुकु विद कोमाली' में जज के रूप में भी काफी पहचान मिली। यहां उनकी विशेषज्ञता और हास्य-विनोद  ने उन्हें एक जाना-पहचाना चेहरा बना दिया। उनकी पाक कला से जुड़ी उपलब्धियां केवल टीवी तक ही सीमित नहीं थीं। दिसंबर 2010 में, उन्होंने 24 घंटे 30 मिनट और 12 सेकंड तक लगातार खाना पकाकर 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड' में अपना नाम दर्ज कराया। 

शेफ दामू: शेफ दामोदरन का हुआ निधन, 72 की उम्र में ली आखिरी सांस; गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है नाम

विज्ञापन

पद्म श्री से सम्मानित हुए शेफ
दामोदरन ने कुकबुक भी लिखीं। पाक कला से जुड़ी कार्यशालाएं आयोजित कीं। नए शेफ को प्रशिक्षित किया, जिससे भारत की विविध खाद्य परंपराओं को बढ़ावा मिला। पाक विज्ञान और पाक कला में उनके योगदान को देखते हुए, भारत सरकार ने उन्हें 2025 में 'पद्म श्री' से सम्मानित किया। यह पुरस्कार भारतीय व्यंजनों को लोकप्रिय बनाने और पाक कला के पेशेवर ज्ञान को दर्शकों तक पहुंचाने में उनके काम को मान्यता देता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed