Nagarjuna: नागा-शोभिता की होगी 4 दिसंबर को इंटिमेट वेडिंग? नागार्जुन ने किया खुलासा, अखिल 2025 में करेंगे शादी
नागा चैतन्य ने इस साल अगस्त में शोभिता धुलिपाला से सगाई की थी। तो वहीं नागा के भाई अखिल अक्किनेनी ने जैनब के साथ सगाई कर ली है। जानिए कब और कैसे होगी दोनों भाईयों की शादी।
विस्तार
कैसी होगी नागा-शोभिता की शादी
नागार्जुन ने दोनों शादियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान नागार्जुन ने कहा कि नागा चैतन्य की शोभिता के साथ इंटिमेट वेडिंग होगी। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि अखिल और जैनब अगले साल शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
कहा होगी शोभिता-नागा की शादी
मीडिया रिपोर्ट्स के नागार्जुन ने एक इंटरव्यू मेंव कहा, "4 दिसंबर आने वाला है। हम अन्नपूर्णा स्टूडियो में शादी की मेजबानी कर रहे हैं, यह पारिवारिक स्टूडियो है, जिसे मेरे पिता ने बनवाया था। हमने इसे एक निजी समारोह के रूप में आयोजित किया था, लेकिन मेहमानों की सूची सीमित करके भी, हम काफी बड़ी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद कर रहे हैं। हमारा परिवार बड़ा है, शोभिता का भी परिवार बड़ा है।"
"We are delighted to announce the engagement of our son, Naga Chaitanya, to Sobhita Dhulipala, which took place this morning at 9:42 a.m.!!
We are overjoyed to welcome her into our family.
Congratulations to the happy couple!
Wishing them a lifetime of love and happiness. 💐… pic.twitter.com/buiBGa52lD— Nagarjuna Akkineni (@iamnagarjuna) August 8, 2024
अखिल की शादी कब होगी
नागार्जुन ने अखिल की सगाई को लेकर खुशी जाहिर की और कहा, "मैं अखिल के लिए बहुत खुश हूं। उनकी मंगेतर जैनब एक प्यारी लड़की है और मैं बहुत खुश हूं कि उन्होंने अपना जीवन एक साथ बिताने का फैसला किया है। लेकिन, उनकी शादी 2025 में होगी।" मंगलवार को नागार्जुन ने जैनब के परिवार में स्वागत किया। उन्होंने अखिल की सगाई की तस्वीरें ऑनलाइन शेयर कीं और एक्स पर लिखा, "हमें अपने बेटे अखिल की सगाई, हमारी होने वाली बहू जैनब रावजी से करते हुए बेहद खुशी हो रही है। जैनब का हमारे परिवार में स्वागत करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है। कृपया युवा जोड़े को बधाई देने के लिए हमारे साथ जुड़ें और उन्हें प्यार, खुशी और आपके अनगिनत आशीर्वाद से भरी जिंदगी की शुभकामनाएं दें।"
We are thrilled to announce the engagement of our son, @AkhilAkkineni8, to our daughter in law to be Zainab Ravdjee!
— Nagarjuna Akkineni (@iamnagarjuna) November 26, 2024
We couldn't be happier to welcome Zainab into our family. Please join us to congratulate the young couple and wish them a lifetime filled with love, joy, and… pic.twitter.com/5KM7BU00bz
पहले भी हो चुकी है अखिल की सगाई
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 2016 में अखिल की सगाई बिजनेस टाइकून जीवीके रेड्डी की पोती श्रेया भूपाल से हुई थी। अखिल और श्रेया ने 2017 में अपनी शादी रद्द करके सभी को चौंका दिया था। उनकी भव्य शादी इटली में होने वाली थी, जिसमें कई सितारों ने शिरकत की थी, लेकिन शादी के कुछ महीने पहले ही किसी वजह से शादी रद्द कर दी गई।
Aditi Rao Hydari-Siddarth: अदिति-सिद्धार्थ की शादी की नई तस्वीरें वायरल, शाही शान में नजर आए दूल्हा-दुल्हन