फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Yuvanraj Nethrun Dies Because of cancer know tamil tv actor career family struggle unknown facts

Yuvanraj Nethrun Dies: तमिल टीवी स्टार युवानराज नेथ्रन का निधन, कैंसर बना कारण; सकते में प्रशंसक

Wed, 04 Dec 2024 10:54 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 04 Dec 2024 10:54 AM IST
सार

मशहूर टेलीविजन अभिनेता युवानराज नेथ्रन का निधन हो गया है। अभिनेता के निधन का कारण कैंसर बना है। प्रशंसक, इस दुखद खबर से सकते में हैं और अभिनेता को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Yuvanraj Nethrun Dies Because of cancer know tamil tv actor career family struggle unknown facts
तमिल टीवी अभिनेता युवानराज नेथ्रन का निधन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

मनोरंजन जगत के एक और सितारे ने कैंसर के कारण दुनिया को अलविदा कह दिया है। ये सितारा लोकप्रिय तमिल टीवी अभिनेता युवानराज नेथ्रन है। छह महीने तक कैंसर से जूझने के बाद नेथ्रन का निधन हो गया। अब उनके परिवार में उनकी दो बेटियां अंचना और अबेनया हैं। अभिनेता के निधन से तमिल टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। साथी कलाकार समेत अभिनेता के प्रशंसक भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन

नेथ्रन की आखिरी पोस्ट वायरल 

नेथ्रन के निधन के बाद इंस्टाग्राम पर उनकी आखिरी पोस्ट वायरल हो गई। पोस्ट में, उन्होंने कुछ घरेलू कुकीज की तस्वीर साझा की जो उनकी छोटी बेटी अंचना ने उनके लिए तैयार की थी। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, 'मेरी दूसरी बेटी अंचना ने ब्राउन शुगर और गेहूं के साथ घर पर बहुत स्वादिष्ट बिस्किट बनाए।'

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Yuvanraj Nethrun (@actor_yuvanrajnethrun)

विज्ञापन
विज्ञापन

नेटिजन्स ने व्यक्त किया दुख 

प्रशंसकों ने पोस्ट के कमेंट सेक्शन में जाकर नेथ्रन के निधन पर अपना दुख व्यक्त किया। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'बहुत दुखद है कि आप अब इस दुनिया में नहीं रहे सर। आपकी आत्मा को शांति मिले। भगवान आपके परिवार, दोस्तों और शुभचिंतकों को इस भारी नुकसान को सहन करने की शक्ति दें। असहनीय और चौंकाने वाला।' एक अन्य नेटिजन ने टिप्पणी की, 'आपकी आत्मा को शांति मिले सर।' इस बीच, नेथ्रन के परिवार ने अब तक उनके निधन पर कोई बयान नहीं जारी किया है। उनके अंतिम संस्कार के बारे में अधिक जानकारी अभी भी प्रतीक्षित है।


View this post on Instagram

A post shared by AbeNeya 💃🏻 (@abeneya_nethrun)


नेथ्रन का करियर, परिवार

युवानराज नेथ्रन ने कई रियलिटी टीवी शो में भाग लिया था और डांस रियलिटी शो 'मस्ताना मस्ताना' के विनर रहे थे। उन्होंने 'जोड़ी नंबर 1' में भी हिस्सा लिया था और अन्य शो के अलावा सुपर कुदुम्बम में भी दिखाई दिए थे। उनकी पत्नी दीपा नेथ्रन भी एक मशहूर अभिनेत्री हैं। युवानराज एक बार अपनी बेटी अबेनया के साथ एक शो में नजर आए थे। अबेनया ने कई धारावाहिकों में अभिनय किया है। उनकी बेटी अंचना को हाल ही में एक तमिल फिल्म के लिए मुख्य नायिका के रूप में साइन किया गया है।

Naezy Viral Video: रैपर नेजी ने पैपराजी पर खोया आपा, हालत देख भड़के नेटिजन्स ने लगाया नशे में होने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed