Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Naezy Viral Video Rapper Behaviour shocked Netizens trolls said he is high

Naezy Viral Video: रैपर नेजी ने पैपराजी पर खोया आपा, हालत देख भड़के नेटिजन्स ने लगाया नशे में होने का आरोप

Wed, 04 Dec 2024 10:19 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 04 Dec 2024 10:19 AM IST
सार

रैपर नेजी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। इसे देखकर नेटिजन्स उन्हें आड़े हाथों लेते और नशे में होने का आरोप लगाते नजर आ रहे हैं।  

विज्ञापन
Naezy Viral Video Rapper Behaviour shocked Netizens trolls said he is high
रैपर नेजी वायरल वीडियो - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' का हिस्सा रह चुके रैपर नेजी बेहद कम ही स्पॉट किए जाते हैं। हालांकि, बीते दिन पैपराजी को यह सौभाग्य हासिल हुआ। नेजी को मुंबई में अभिनेत्री और 'बीबी ओटीटी 3' की को-कंटेस्टेंट सना सुल्तान के वेडिंग फंक्शन में शामिल होते देखा गया। नेजी के वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। हालांकि, इसे देखकर नेटिजन्स दंग हैं और नेजी को आड़े हाथों ले रहे हैं। 

विज्ञापन

नेजी ने खोया पैप्स पर आपा

वायरल वीडियो में नेजी अजीब-ओ-गरीब हरकतें करते नजर आ रहे हैं। उन्हें एक ही जगह पर आगे-पीछे होते और बड़बड़ाते देखा जा सकता है। इतना ही नहीं रैपर ने पैपराजी पर भी अपना आपा खो दिया जब उन्होंने नेजी को फ्रेम में आने के लिए बोला। इस दौरान अदनान भी वहां मौजूद थे और उन्होंने नेजी को शांत कराकर फोटो क्लिक कराने के लिए मनाया। 

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन

नेटिजन्स ने लिया आड़े हाथ

वीडियो के वायरल होते ही नेटिजन्स ने रैपर नेजी को आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया। लोगों का मानना है कि वीडियो में नेजी बेहोशी की हालत में दिख रहे हैं। साथ ही ट्रोल्स ने उन पर नशे में होने का भी आरोप मढ़ा। एक यूजर ने टिप्पणी की, 'भाई हाई हैं।' दूसरे ने लिखा, 'आ गया मीम मैटेरियल।' एक अन्य लिखते हैं, 'पक्का इन्होंने नशा कर रखा है, तभी ऐसे बात कर रहे हैं।' इसके अलावा कई अन्य यूजर भी वीडियो पर 'नशेड़ी' और 'छपरी' जैसे शब्द लिखकर नेजी को ट्रोल करते देखे गए हैं। 

कभी ड्रग्स के लती थे रैपर नेजी!

कुछ साल पहले अफवाहें फैली थीं कि रैपर अपने निजी और पेशेवर जीवन में समस्याओं के कारण डिप्रेशन में चले गए थे और वह ड्रग्स के लती हो गए थे। नेजी अपने करियर के चरम पर एक वर्ष से अधिक समय तक गायब रहे। बाद में उन्होंने साझा किया था कि वह प्रसिद्धि और लाइमलाइट से दूर भागना चाहते थे और उनके प्रसिद्ध होने के बावजूद उनके माता-पिता उनके रैपर बनने के खिलाफ थे।

Bhagam Bhag 2: गोविंदा के बिना बनेगी 'भागम भाग 2'? अभिनेता का प्रियदर्शन की फिल्म को लेकर बड़ा खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed