Yash: यश ने बताया क्यों नहीं अटैंड किया था फैन का अंतिम संस्कार? बोले- ‘वो गलत मानसिकता है…’
Yash On Fan Suicide: अभिनेता यश के एक फैन ने 2021 में अपने अंतिम संस्कार में यश के शामिल होने की इच्छा जताई थी। मगर यश वहां नहीं पहुंचे। अब इस बारे में यश ने अपनी सोच जाहिर की है।
विस्तार
सुपरस्टार यश के लाखों फैंस हैं। मगर साल 2021 में एक्टर के 25 साल के फैन ने खास इच्छा जाहिर की थी। उसकी चाहत थी कि उसके अंतिम संस्कार के समय यश और सिद्धारमैया मौजूद हों। मगर यश अपने इस फैन के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच सके। अब इस मामले पर बात करते हुए एक्टर ने वहां न पहुंच पाने की वजह बताई।
यश ने क्या बताया कारण?
यश ने अपने फैन की आखिरी इच्छा न पूरी करने का गंभीर कारण बताया। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगा अगर मैं उसके अंतिम संस्कार में शामिल होऊंगा, तो बहुत लोगों को यह लग सकता है कि आत्महत्या करने के बाद यश उनकी बात सुनेगा। यह मानसिकता गलत है। उसके मरने के बाद उसके अंतिम संस्कार में जाके मुझे क्या मिलेगा? अगर मैं उसे प्रोत्साहित करूंगा मुझे नहीं पता यह सोचना सही था या गलत मगर यह मेरा विचार था। मैं दुखी हूं और मुझे बुरा लगा। लेकिन अगर मैं जाकर वो करूंगा जो वह चाहता था तो कई सारे लोग इसे दोहरा सकते हैं।’
क्या था पूरा मामला ?
कर्नाटक के मांड्या जिले के कोडिडोड्डी गांव में एक 25 वर्षीय युवक रामकृष्ण ने खुदकुशी कर ली थी। वह 'केजीएफ' स्टार यश और कर्नाटक के विपक्ष के नेता सिद्धारमैया का प्रशंसक था। अंतिम इच्छा के रुप में उसने बातें रखी। उसके अंतिम संस्कार में नेता सिद्धारमैया और यश दोनों शामिल हों। सिद्धारमैया जहां युवक के अंतिम संस्कार में पहुंचे थे। वहीं यश इसमें शामिल नहीं हुए।
फिल्म 'टॉक्सिक' कब रिलीज होगी
यश की फिल्म 'टॉक्सिक' 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की कास्ट में कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसे एक्टर्स शामिल हैं। फिल्म में यश का एक्शन अंदाज दर्शकों को देखने को मिलेगा।