फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   will Dhanush enter in politics as Vijay he is going to meet with women wing may take big decision

धनुष: क्या सीएम विजय की राह पर चलेंगे अभिनेता? महिला विंग के साथ होगी मीटिंग; उठा सकते हैं बड़ा कदम

Sun, 25 Oct 2026 12:58 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 25 Oct 2026 12:58 PM IST
सार

  • Dhanush: धनुष आज अपने घर पर अपने फैंस क्लब महिला विंग से मीटिंग करने वाले हैं।
  • वह चेन्नई में मौजूद सेम्मनजेरी जेप्पियार कॉलेज में भी एक मीटिंग करने वाले हैं।
  • माना जा रहा है कि अभिनेता राजनीति में कदम रखने को लेकर ऐलान कर सकते हैं।

विज्ञापन
will Dhanush enter in politics as Vijay he is going to meet with women wing may take big decision
धनुष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साउथ और बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता धनुष राजनीति में कदम रखने का संकेत दे रहे हैं। आज वह अपने घर पर फैंस क्लब महिला विंग के साथ मीटिंग करने वाले हैं। मीटिंग से पहले धनुष के घर के बाहर उनके फैंस उनका स्वागत करने के लिए जमा हुए।
विज्ञापन


धनुष चेन्नई के कॉलेज सेम्मनजेरी जेप्पियार कॉलेज में भी मीटिंग करने वाले हैं। यहां उनके स्वागत की तैयारियां चल रही हैं। यहां अलग-अलग जिलों से महिला टीम एडमिनिस्ट्रेटर्स आई हैं। उन्होंने अपने हाथ में बैनर लिया है, जिन पर 'हमारा प्यारा भाई धनुष, हमारा लीडर' जैसे नारे लिखे हैं। धनुष ने अपने फैन एसोसिएशन का नाम बदलकर धनुष नरपनी इयक्कम यानी 'धनुष वेलफेयर मूवमेंट' रखा है।
विज्ञापन
Trending Videos

will Dhanush enter in politics as Vijay he is going to meet with women wing may take big decision
धनुष - फोटो : X
बड़े इवेंट में हिस्सा लेंगे धनुष
धनुष आज चेन्नई में होने वाले इवेंट में हिस्सा लेने वाले हैं। उनके कार्यक्रम में 3 से 5 हजार तक लोग हैं। ये लोग पूरे तमिलनाडु से यहां पहुंचे हैं। इवेंट में धनुष महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित कर सकते हैं। वह उन्हें तोहफे भी दे सकते हैं।

शिल्पा राव: आयोजकों ने सिंगर से मांगी माफी, कहा- आपका आना सम्मान की बात है; जानें क्या है माइक बंद का मामला

विज्ञापन

क्या होगा धनुष का अगला कदम?
बता दें कि धनुष ने एक मूवमेंट चलाया है। उन्होंने तमिलनाडु की कई विधानसभाओं में एडमिनिस्ट्रेटर नियुक्त किया है। इसके जरिए वह अपने संगठन को मजबूत कर रहे हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि धनुष का यह मूवमेंट क्या मोड़ लेगा। क्या यह सामाजिक कामों तक सीमित रहेगा या अभिनेता राजनीति में कदम रखेंगे।
विज्ञापन

will Dhanush enter in politics as Vijay he is going to meet with women wing may take big decision
धनुष - फोटो : एक्स
क्या सीएम विजय की राह पर चलेंगे धनुष?
बताया जाता है कि धनुष दिल्ली में कई बड़े नेताओं से संपर्क कर रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि 2028 के बाद वह तमिलनाडु की राजनीति में कदम रख सकते हैं। इससे पहले तमिलनाडु के सीएम विजय ने राजनीति में जबरदस्त एंट्री की थी। उनकी पार्टी ने विधानसभा चुनावों में जबरदस्त जीत हासिल की। इसके बाद वह तमिलनाडु की सत्ता पर काबिज हुए। माना जाता है कि धनुष की लोकप्रियता उन्हें राजनीति में फायदा दिला सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed